फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   chunav me dum laga de..

प्रियंका बोलीं, चुनाव में दम लगा दें

Fri, 05 Mar 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
chunav me dum laga de..
chunav me dum laga de.. - फोटो : BANDA
बांदा। गांवों की सरकार में भगवा फहराने को तेजी से जुटी भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पूरे मार्च माह के कार्यक्रम तय करते हुए इनकी घोषणा कर दी है। प्रदेश महामंत्री और बुंदेलखंड/कानपुर क्षेत्र प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में अपनी दम लगा दें। उनका परिश्रम और पसीना बहाना बेकार नहीं जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित चुनावी बैठक में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि गांव के हर बूथ में कमल खिलाना है। 10 मार्च तक सभी ग्राम पंचायतों में बैठकें होंगी। 11 से 18 मार्च तक चौपालें और ग्राम संपर्क अभियान चलेगा। 19 से 25 मार्च तक सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के कार्यक्रम कराए जाएंगे। हरेक गांव में संपर्क टोली और सामाजिक टोली निकलेगी। टोली के सदस्यों के कांधे पर कमल के फूल वाला पट्टा पड़ा होगा। उन्होंने महिला, युवा, किसान, अल्पसंख्यक, पिछड़ा और अनुसूचित जाति मोर्चा से कहा कि जिला पंचायतों के वार्डों में पांच लोगों की सक्रिय टीमें निकालें। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने की उपलब्धि बताएं। गांवों में लोगों को विकास कार्यों का पत्रक भेंट करें। जिला, ब्लाक संचालन समितियां गठित की जाएं।
विज्ञापन

भाजपा के जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि चुनाव की क्रेडिट सामूहिक रूप से लेनी है। तभी यह शक्ति बनेगी। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, वार्ड/ब्लाक प्रभारी व संयोजक आदि शामिल रहे। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री जयंती वर्मा, बलराम सिंह कछवाह, अजय सिंह पटेल, जगराम सिंह चौहान, माताबदल प्रजापति, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, बालमुकुंद शुक्ला, लवलेश सिंह, नरेंद्र सिंह नन्ना, शीला सिंह, नवीन गुप्ता, प्रेमनारायण द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आरिफ खां, ममता मिश्रा, विनोद जैन, प्रभाकर अवस्थी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अतुल मोहन, मनीष, उत्तम सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed