फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Christmas-day celebrations fast

क्रिसमस-डे के जश्नों की तैयारी तेज

Sat, 23 Dec 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sat, 23 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Christmas-day celebrations fast
क्रिसमस-डे के कार्यक्रमों में सेंटा क्लाज का रूप धारण कर रंगारंग कार्यक्रम पेश करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। स्कूलों में क्रिसमस डे की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। अनेक स्कूलों में कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई। पूर्वाभ्यास भी कराया जा रहा है। नाटक, डांस व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए और सेंटाक्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। उधर, इसी मौके पर चौधरी चरण की जयंती भी मनाई गई। शनिवार को चिल्ला रोड स्थित भगवती प्रसाद मेमोरियल अकादमी में  छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेंटाक्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक वरिष्ठ प्रबंधक रामलखन कुशवाहा ने बच्चों को इमानदारी के रास्ते में चलकर देश सेवा करने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य दिव्यता श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया। चौधरी चरण सिंह को भी याद किया गया।  

विज्ञापन

उधर, संत तुलसी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने यीशु के जन्म पर नाटक पेश किया। जगदीशचंद्र चंसौरिया ने सभी धर्मों की जानकारी दी। बताया कि विषम परिस्थितियां में भी ईसामसीह महान संत बनें। राजेेंद्र द्विवेदी ने कहा कि यीशू ने जीवों से प्रेम का संदेश दिया। प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने मरियम और तुलसीदास के चित्रों पर मार्ल्यापण किया। प्रधानाचार्य आकांक्षा बरनवाल ने स्कूली बच्चों के पुराने कपड़े एकत्रित कर गरीबों को वितरित किए। उधर, बचपन प्ले एवं इंटरनेशनल एमिटी स्कूल में बच्चों ने फेयरी और सेंटाक्लाज का वेष धारण कर केक काटा। क्रिसमस गीत पर डांस किया। स्कूल अध्यक्ष प्रभा यादव ने प्रभु यीशु की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत कराई। प्रधानाचार्य अनु सिंह, इंचार्ज दीप्ती पुरी और एमिटी इंचार्ज श्वेता त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। छात्रा अनुष्का शुक्ला व छात्र तनु यादव ने संचालन किया। प्रबंधक विनोद यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed