फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Christ came Zameen Par , is happy in the

मसीह आया जमीं पर, खुशी होती है आसमां में

Fri, 25 Dec 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 25 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Christ came Zameen Par , is happy in the

बांदा। ईसाई धर्म के प्रवर्तक यीशु (ईसा) का जन्मदिन

विज्ञापन
हर्षोल्लास और विशेष प्रार्थनाओं के साथ मनाया गया। चर्च से लेकर घरों तक क्रिश्चियन समुदाय ने विशेष आयोजन किए। केक काटा और मिठाइयां बांटी।

गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं और दुआएं हुईं। शुक्रवार को क्रिसमस पर्व की धूम रही। पूर्व संध्या पर तिंदवारी रोड स्थित सेंट मैरी चर्च में रात्रि जागरण हुआ।

फादर रोनाल्ड डिसूजा के निर्देशन में रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाते हुए प्रार्थना सभाएं हुईं। सुबह चर्च मेें क्रिसमस गीत हुए। मरियम और यीशु की सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

उधर, सेंट पाल्स (रोडवेज) और सेंट जार्ज चर्च (चिल्ला रोड) में सुबह पादरी वाई रस्किन ने विशेष प्रार्थनाएं कराईं। अनुयायियों द्वारा जलाए गए कैंडल से गिरिजाघर जगमगाते रहे।

पादरी ने बताया कि आज ही के दिन बेथलहम के गौशाले में यीशु का जन्म हुआ था। ‘ओहो, मसीह आया जमीं पर, खुशी होती है सारे आसमान में’ गीत गूंजते रहे।

सेंट पाल्स चर्च में एलबर्ट रस्किन ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। सेंटा क्लाज का रूप धारण किए रोहित ने बच्चों को तोहफे दिए। इस मौके पर इन गिरजाघरों में एस्टर, प्रिंसी, मानसी, एलफ्रेड, रोमियो, शीबू, एलिस सहित अन्य धर्मों के अनुयायी भी शरीक हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed