फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda : Proposal sent for 40 buses for 21 new routes

Banda News: 21 नये मार्गों के लिए 40 बसों का भेजा प्रस्ताव

Thu, 24 Nov 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
banda : Proposal sent for 40 buses for 21 new routes
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के 40 नए रूटों पर अनुबंधित बसें चलेंगी। परिवहन विभाग ने बसों के अनुबंध का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इससे एक लाख से अधिक यात्रियों का सुविधाजनक सफर होगा।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर परिवहन निगम ने चित्रकूटधाम मंडल के 21 नए मार्गों का चयन किया है। इन रूटों पर 40 अनुबंधित रोडवेज बसों को चलाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि अनुबंधित बसों में छह बसें वातानुकूलित भी होंगी, जिन्हें बांदा-कानपुर-दिल्ली, चित्रकूट-बांदा-अजमेर, महोबा-बांदा-वाराणसी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य 34 बसें साधारण होंगी। बताया कि नए मार्गों पर बस संचालन से मंडल के एक लाख से अधिक यात्रियों को लाभ होगा। मार्ग चयन प्रयास कर किया गया कि कोई भी मार्ग बस सेवा से अछूता न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य प्राइवेट बसों को अनुबंध पर लगाने की प्रक्रिया जारी है। शासन के आदेश पर मंडल के बेड़े की 75 फीसदी प्राइवेट बसें अनुबंध पर लगाई जाएगी। 25 फीसदी बसें ही निगम की चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed