फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chitrakoot: Police running all night on rumors of drone and thief

चित्रकूट : ड्रोन व चोर की अफवाहों पर रात भर दौड़ रही पुलिस

Sat, 06 Sep 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 06 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Police running all night on rumors of drone and thief
फोटो05सीकेटीपी-4- परिचय-​ग्रामीणों को समझाती पुलिस टीम। संवाद 
चित्रकूट। जनपद में लगातार उड़ रही ड्रोन व चोरों की अफवाह से जनता के साथ पुलिस भी परेशान है। जांच में पता चला कि कोई ड्रोन व चोर नहीं मिला, सब अफवाह है। एसपी व अपर एसपी खुद गांवों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील कर रहे हैं। संदिग्ध मिलने पर लोगों की पुलिस चेकिंग करती है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली सहित मऊ, बरगढ़, राजापुर, पहाड़ी, रैपुरा, भरतकूप अन्य थाना क्षेत्रों में रात में ड्रोन उड़ने की अफवाहें लगातार चल रही हैं। रात में चाेर आया चोर आया की आवाजें गांवों की गलियाें में गूंज रही हैं। अफवाहों से लोग रात भर रतजगा कर रहे हैं। कई गांवों में ग्रामीण रात भर ड्यूटी लगाकर जागते हैं। जागते रहो कि आवाज भी लगाते हैं। सूचना पर पुलिस भी जाती है लेकिन वहां कुछ नहीं मिलता।
विज्ञापन

एसपी अरुण कुमार सिंह व अपर एसपी सत्यपाल सिंह गांवों में जाकर लोगों के साथ संवाद कर रहे हैं। कोई अनजान व्यक्ति मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, किसी प्रकार की मारपीट व अभद्रता न करें। नहीं तो आपके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। एसपी ने कहा कि ड्रोन उड़ने जैसी कोई बात नहीं है। सभी लोग सावधान रहें। नगर सीओ अरविंद कुमार वर्मा गुरुवार रात नई दुनिया, शंकर बाजार, कालूपुर, कपसेठी, शिवरामपुर में जाकर लोगों से मिले और अफवाहों से बचने के लिए अपील की। लोगों से कहा कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। सभी थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed