फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda : Dengue zero in health department report, two patients admitted to trauma center

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में डेंगू शून्य, ट्रामा सेंटर में दो मरीज भर्ती

Sun, 13 Nov 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
banda : Dengue zero in health department report, two patients admitted to trauma center
बांदा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को शहर के कई मोहल्लों में जांच की। टीम को 18 घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं। इन्हें नष्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गूलरनाका, रामलीला मैदान, अलीगंज, तुलसीविहार, कालूकुआं, मंडी परिषद, ज्योति नगर, शंकरनगर, परशुराम तालाब में निरोधात्मक कार्रवाई की। गृह स्वामियों को सलाह दी गई है कि कूलर या अन्य पात्रों में कई दिनों से भरा पानी बदल दें।
टीम ने रविवार को 425 घरों में जांच की। 1903 पात्रों की भी जांच की। इनमें 18 घरों में डेंगू के लार्वा पाए गए। 21 पात्रों में डेंगू के लार्वा मिलने पर उन्हें नष्ट किया गया। साथ ही मलेरिया जांच के लिए 106 लोगों की स्लाइड बनाई गई है। जलभराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

रविवार को डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला। हालांकि ट्रॉमा सेंटर में दो मरीज ऐसे भर्ती कराए गए हैं, जिनकी प्लेटलेट्स 30 हजार से भी कम हैं। डाक्टर डेंगू मानकर इनका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल में संचालित ट्रामा सेंटर में दो डेंगू संभावित मरीज भर्ती किए गए हैं। इनमें सुशील (22) निवासी मरका और शहर के रहने वाले विष्णुकांत (35) शामिल हैं। इनकी निजी पैथालॉजी में हुई जांच में कम प्लेटलेट्स होने पर डेंगू बताया गया है। परिजन भी यही बता रहे हैं। डाक्टरों ने उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अब तक 74 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed