फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Children stuck in Grammar in the school of Social Welfare Officer

समाज कल्याण अधिकारी की पाठशाला में ग्रामर में अटके बच्चे

Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Children stuck in Grammar in the school of Social Welfare Officer
Children stuck in Grammar in the school of Social Welfare Officer - फोटो : BANDA
बांदा। प्रशासन पोषण अभियान बुधवार से शुरू हो गया। प्राइमरी बच्चों के बीच अफसर पहुंचे और कक्षा ली। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय मवई बुजुर्ग भाग-1 (बड़ोखर खुर्द) में कक्षा 8 के बच्चों को इंग्लिश ग्रामर, कक्षा 6 के बच्चों को इमला और कक्षा 4 के बच्चों से पहाड़े पूछे। पहले से अलर्ट बच्चों ने खटाखट जवाब दिए। हालांकि इंग्लिश ग्रामर में कई बच्चे अटके।
विज्ञापन

2 घंटे की कक्षा में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बच्चों को शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन किया। बिना झिझक और संकोच के ग्रामीण बच्चों से बातचीत कर उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया। विद्यालय में कुल 182 बच्चे पंजीकृत हैं। 68 बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने पाठ्य पुस्तकों के वितरण के विषय में जानकारी की। इसका वितरण नहीं पाया गया। पेेयजल में कुआं और हैंडपंप लगा पाया गया।
विज्ञापन

रंगाई-पुताई भी ठीक दिखी। पुस्तकालय के क्रियाशील होने की जरूरत बताई। शिक्षक डायरी बनी पाई गई। कक्षा 3 व कक्षा 4 के सीलिंग फैन सौर ऊर्जा बैटरी से कनेक्ट नहीं पाए गए। बच्चे गर्मी में शिक्षा ग्रहण करते मिले। मिड-डे मील में कन्या भोज के रूप खीर का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोइया कर्मचारियों का विगत 3 माह से मानदेय नहीं मिलना बताया गया। यहां सहायक अध्यापक 4 व शिक्षा मित्र 5 तैनात मिले। प्रधानाध्यापक ऊषा देवी, सहायक अध्यापक सरिता देवी, मांडवी यादव, श्वेता सिंह सेंगर, प्रगति अग्रवाल, शिक्षा मित्र मनोज कुमार तिवारी, रेखा देवी, कुसमा देवी उपस्थित मिलीं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर मवई बुजुर्ग के स्कूल में बच्चों को पढ़ाया। विद्यालय में बिंदुवार पुस्तकों, शुद्ध पेयजल, मिड डे मील, पुस्तकालय आदि की बिंदुवार जानकारी की है। बच्चों की उपस्थिति भी देखी। कुछ कमियां मिलीं हैं। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी व बीएसए को भेजी गई है।-गीता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed