फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   children performed dharna for Stipend

वजीफा के लिए बच्चों ने प्रदर्शन किया

Tue, 06 Sep 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 06 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
children performed dharna for Stipend
छात्रवृत्ति और अनुदान के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। छात्रवृत्ति और अनुदान के लिए बच्चों ने कक्षाएं छोड़कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। हालांकि अभिभावक और शिक्षक उनसे दूरी बनाए रहे। प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में दैवी आपदा से जूझ रहे बुंदेलखंड पर विशेष कृपादृष्टि करते हुए जूनियर स्कूलों में सभी जातियों को छात्रवृत्ति और स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अनुदान सूची में शामिल करने की मांग की। मंगलवार को आदर्श ज्ञान भारती (अलीगंज), आदर्श हस्तकला (शंकर नगर), एचएसएन शिक्षा निकेतन (डिग्गी चौराहा) व हैवेन कान्वेंट आदि स्कूलों के बच्चों ने प्रदर्शन के बाद प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रहलाद सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि आर्थिक तंगी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पहली से 8 वीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृत की जाए। इसी तरह दूसरे ज्ञापन में कहा कि प्रदेश सरकार ने शपथ ग्रहण के दौरान स्थाई मान्यता प्राप्त एक हजार विद्यालयों को अनुदानित करने का वादा किया था। लेकिन यह पूरा नहीं हुआ। संस्कृत विद्यालयों और मदरसा को अनुदानित कर दिया गया। लेकिन मान्यता प्राप्त स्कूलों को भुला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed