{"_id":"5e1f58fd8ebc3e4b612e5dca","slug":"child-riding-a-bicycle-dies-due-to-bike-collision-banda-news-knp5386414159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत
विज्ञापन
बांदा। मकर संक्रांति का मेला देखने जा रहे साइकिल सवार मामा-भांजे बाइक की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां मामा की मौत हो गई। बाइक सवार को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद बाइक चालक ने खुद दोनों घायल बालकों को अस्पताल पहुंचाया था।
गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा गांव का लल्लू (12) पुत्र दादूराम दो दिन पूर्व अपनी बहन सावित्री के घर बिसंडा गांव आया था। बुधवार की सुबह वह साइकिल से मकर संक्रांति का मेला देखने जा रहा था। साथ में उसका भांजा रोहित (8) पुत्र राममनोहर भी था। बिसंडा गांव में ही सामने से आ रही बाइक की टक्कर से दोनों साइकिल सवार घायल हो गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे अमवां (बिसंडा) गांव निवासी बुद्धविलास (38) भी घायल हो गया। मामूली रूप से चुटहिल बाइक चालक ने खुद 108 एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायल बालकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान लल्लू की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवा दिया। मृतक की बहन और उसके परिजनों ने बताया कि लल्लू चार भाइयों में छोटा और छठवीं कक्षा का छात्र था। पिता पेशे से किसान हैं।
विज्ञापन
ठंड से दो किसानों की मौत
बांदा/मटौंध। मटौंध नगर पंचायत में बैबे थोक निवासी किसान बेबी सिंह (50) पुत्र लाखन सिंह मंगलवार को खेत गया था। वहां उसे ठंड ने जकड़ लिया। तबियत बिगड़ते ही वह घर लौट आया। यहां परिजनों ने प्राइवेट क्लीनिक में इलाज कराया।
इसी दौरान शाम करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई। पुत्र राहुल सिंह ने बताया कि 10 बीघा खेत है। दूसरी घटना में सीमावर्ती मध्य प्रदेश के सरबई (छतरपुर) गांव निवासी कालका प्रसाद (50) पुत्र विशाली की मंगलवार की रात जिला अस्पताल में मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि खेत से घर आने पर ठंड से हालत बिगड़ गई थी। डाक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। मृतक सीमांत किसान था। परिजन शव वापस घर ले गए।