फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Child dies due to fever, dengue and diarrhea not stopping

Banda News: बुखार से बालक की मौत, थम नहीं रहा डेंगू और डायरिया

Wed, 20 Sep 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 20 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to fever, dengue and diarrhea not stopping
बांदा। जिले में डेंगू, डायरिया और बुखार के मामले बढ़ने लगे हैं। मंगलवार का बुखार से पीड़ित एक बालक ने दम तोड़ दिया तो डेंगू का एक और मामला सामने आया है। उसे भर्ती किया गया है। डायरिया से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार मिले हैं, जिनका उपचार चल रहा है। बुखार से अब तक चार की मौत हो चुकी है, जबकि डेंगू के 44 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

पैथोलॉजी में मंगलवार को जांच कराने वाले मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। जिला अस्पताल में सोमवार को अतर्रा निवासी विकास (10) पुत्र छोटू को बुखार के चलते भर्ती कराया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बुखार दिमाग में चढ़ गया था, जिससे उसको झटके भी आ रहे थे। यहां लाए तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पैथोलॉजी में 20 आशंकित डेंगू के मरीजों के खून के नमूने लिए गए, जांच में एक में बबेरू के बीरा गांव निवासी रामहित (23) की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। दो स्योंढ़ा गांव निवासी संतोष (32) व दुरेड़ी गांव निवासी कमला (38) को डेंगू बुखार के लक्षणों के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन सौ से ज्यादा मरीज वायरल फीवर के रहे। वहीं एक ही परिवार के तीन बच्चों में डायरिया के लक्षण मिले। देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी धनंजय (10), अनुज (7) व श्वेता (13) को डायरिया के चलते भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1426 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिला अस्पताल की सिलेक्ट्रा मशीन सही होने से सोमवार को लंबित हुई 300 जांचों को मंगलवार को किया गया। मरीज अपनी जांच रिपोर्ट लेने के लिए लाइन लगाए रहे। जमालपुर के संजीव मिश्रा ने बताया कि उन्होंने कल अपनी जांच कराई थी, रिपोर्ट लेने आए हैं अब लाइन में खड़े हैं। पैथोलॉजी में मंगलवार को 284 मरीजों की जांचें की गई। आज कुल जांचे 1039 रहीं। इनमें बायोकेमेस्ट्री और डेंगू की जांचे शामिल हैं।




लगातार दूसरे दिन भी शहर के मोहल्ला शांती नगर, छाबी तालाब, बाकर गंज, डिग्गी चौराहा एवं निम्नी पार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई की गई। टीम ने 600 घरों का निरीक्षण किया। घरों में 3657 पात्रों को देखा गया। जिसमें एडीज मच्छर लार्वा धनात्मक 25 घरों के 27 पात्र में पाए गए। चार घरों को नोटिस दिया गया। टीम ने जल भराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed