फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Child dies after being hit by car

Banda News: कार की चपेट में आकर बालक की मौत

Mon, 29 Sep 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Child dies after being hit by car
अतर्रा (बांदा)। घर के बाहर खड़े चार वर्षीय बालक को बेकाबू कार की टक्कर लग गई। परिजन अचेतावस्था में बच्चे को लेकर अस्पताल आए, यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों व ग्रामीणों के अनुसार कार 100 से अधिक रफ्तार थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आऊ गांव के अंगद पुरवा निवासी बल्लू ने बताया कि उसका चार वर्षीय पुत्र छोटे राजा सोमवार को सुबह 10 बजे दरवाजे के बाहर खड़ा था। तभी बिसंडा की तरफ से आ रही बेकाबू कार की टक्कर बेटे को लग गई। टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। परिजन बच्चे को अचेतावस्था में लेकर सीएचसी आए, जहां डॉक्टर अरविंद ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छोटे राजा तीन भाइयो में दूसरे नंबर का था। घटना से मां सीमा समेत अन्य परिजन बेहाल है। गाड़ी यूपी ग्रामीण बैंक शाखा बिसंडा के मैनेजर पंकज त्रिपाठी की है। बिसंडा शाखा के मैनेजर पंकज त्रिपाठी अतर्रा शाखा के मैनेजर राजीव रंजन को बैंक छोड़ने आ रहे थे। दोनों मैनेजर लखनऊ के रहने वाले हैं। अवकाश के बाद दोनों घर से बैंक ड्यूटी में वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने कहा कि गाड़ी को पकड़ लिया है। गाड़ी में मौजूद बैंक मैनेजर हिरासत में हैं। गाड़ी कौन चला रहा था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed