फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chief minister Yogi's visit to Banda on Sunday, preparations intensified in inspection sites, stir among officers

मुख्यमंत्री योगी का बांदा दौरा आज, इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का करेंगे निरीक्षण

Sat, 22 May 2021 09:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 May 2021 09:21 PM IST
सार

सीएम योगी रविवार को बांदा दौरे पर रहेंगे। सीएम के आगमन की भनक मिलते ही मंडल और जिला स्तर पर प्रशासनिक हलचल शुरु हो गई है।

विज्ञापन
Chief minister Yogi's visit to Banda on Sunday, preparations intensified in inspection sites, stir among officers
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (23 मई) को बांदा के दौरे पर आ रहे हैं। सीएम के आगमन की भनक मिलते ही मंडल और जिला स्तर पर प्रशासनिक हलचलें शुरू हो गईं। कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह और डीएम आनंद कुमार सिंह तैयारियों में जुट गए हैं। शनिवार को आयुक्त और डीएम ने अन्य अफसरों संग उन स्थलों का जायजा लिया, जहां सीएम जा सकते हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम आने के बाद कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह और डीएम आनंद कुमार सिंह ने विकास भवन स्थित इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। यहां सभी व्यवस्थाएं और अभिलेख चौकस रखने को कहा। आयुक्त ने सीडीओ को सभी तैयारियों के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक और हैलीपैड से लेकर कलक्ट्रेट तक सड़क मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए। पालिका ईओ से कहा कि पूरे रूट की तत्काल सफाई व सैनिटाइजेशन कराएं। निरीक्षण के दौरान सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, सीएमओ डा. एनडी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुरभि शर्मा, एनआरएलएम उपायुक्त केके पांडेय, अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके बघेल आदि मौजूद थे। 

उधर, सीएम हरेक जनपद में भ्रमण के दौरान किसी एक गांव का भी मौका मुआयना करते हैं। इसके मद्देनजर यहां अफसरों ने उन्हें मुख्यालय के नजदीक स्थित बड़ोखर खुर्द, जमालपुर और तिंदवारी गांवों में किसी एक गांव में भ्रमण कराने की तैयारी की है।

शनिवार को डीएम आनंद कुमार सिंह और एसपी डा. एसएस मीणा ने इन गांवों को निरीक्षण किया। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इत्यादि देखे। मुख्यमंत्री को सब कुछ चुस्त-दुरुस्त दिखाने के लिए सारी व्यवस्थाएं शुरू करा दी हैं। एसडीएम सुधीर कुमार समेत सीएमओ डा. एनडी शर्मा, तहसीलदार अवधेेश कुमार निगम इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed