{"_id":"60957cfa8ebc3ebd0b6fc991","slug":"char-gram-panchayto-me-matdaan-kal-banda-news-knp627252029","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ग्राम पंचायतों में मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ग्राम पंचायतों में मतदान कल
विज्ञापन
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशियों की मृत्यु से रिक्त चार ग्राम पंचायतों पल्हरी, खप्टिहा खुर्द, पचुल्ला और रिसौरा में रविवार (9 मई) को मतदान होगा। शनिवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। अफसरों ने शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। विकास भवन में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। पांच मतदान केंद्रों के 13 बूथों में वोट पड़ेंगे। ग्राम ग्राम पंचायतों में कुल 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।
महुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत रिसौरा, नरैनी के पल्हरी, जसपुरा के खप्टिहा खुर्द व बड़ोखर खुर्द ब्लाक के पचुल्ला में प्रधान पद के प्रत्याशियों की मृत्यु के बाद यहां प्रधान पद का चुनाव निरस्त कर दिया गया था। यहां रविवार (9 मई) को मतदान होगा। रिसौरा के दो मतदान केंद्रों में पांच, पल्हरी, खप्टिहा खुर्द व पचुल्ला के एक-एक मतदान केंद्रों के दो-दो बूथों में वोट डाले जाएंगे। जसपुरा ब्लाक के खप्टिहा खुर्द ग्राम पंचायत में मृत प्रत्याशी शिव प्रसाद की पत्नी रामादेवी सहित सात और नरैनी ब्लाक के ग्राम पंचायत पल्हरी में मृत प्रत्याशी जगत यादव की पत्नी इंद्रकली सहित 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह बड़ोखर ब्लाक के ग्राम पंचायत पचुल्ला में 19 व महुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत रिसौरा में 18 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
उधर, विकास खंडों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपत्र भेजे गए। इनको बाक्स में बंद कर सुरक्षा कर्मियों के साथ वाहनों से संबंधित ब्लाकों को रवाना किया गया। शुक्रवार को ब्लाक कार्यालयों में पोलिंग पार्टियों की रवानगी से संबंधित तैयारियां चलती रहीं। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि 15 पोलिंग पार्टी बनाई गई हैं। इनमें दो रिजर्व में रहेंगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित चार कार्मिक नियुक्त किए गए हैं।