फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Champat Rai general secretary said, No stone will be left unturned in the strength of the temple

मंदिर निर्माण: श्रीराम मंदिर जन्मभूमि न्यास के महासचिव चंपत राय बोले, मजबूती में नहीं रहेगी कोई कोर कसर

Fri, 09 Jul 2021 10:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Jul 2021 10:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण कार्य बहुत तेजी के साथ हो रहा है। श्रीराम मंदिर जन्मभूमि न्यास के महासचिव चंपत राय ने संघ की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में मंदिर निर्माण के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Champat Rai general secretary said, No stone will be left unturned in the strength of the temple
श्रीराम मंदिर जन्मभूमि न्यास के महासचिव चंपत राय - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम मंदिर जन्मभूमि न्यास महासचिव चंपत राय ने संघ की राष्ट्रीय चिंतन बैठक शुरू होने से पहले प्रमोदवन में बातचीत के दौरान अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बारे में जानकारियां दीं। बताया कि मिर्जापुर के पत्थरों की आपूर्ति शुरू हो गई है। जमीन खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों पर बस इतना कहा कि आरोप गलत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 400 फीट लंबा, 300 फीट चौड़ा, 45 से 50 फीट गहरा क्षेत्र तैयार किया गया है। इसका मलबा वहां से हटा दिया गया है। गिट्टी, पत्थरों का चूरा, कोयले की राख और सीमेंट आदि से इंजीनियरों के निर्देशन में गड्ढे भरे जा रहे हैं। बताया कि चौदह लेयर पड़ चुकी हैं। लगभग 11 फीट तक भराई हो गई है। अभी 30 लेयर और आएंगी। तब जहां से मलबा हटाया गया, उस जमीन में एक ठोस चट्टान बनकर तैयार होगी। उस चट्टान के ऊपर फर्श को ऊंचा करने का काम होगा। यह काम पत्थरों से होगा। 
विज्ञापन


ग्रेनाइट और मिर्जापुर के पत्थर इन दोनों पत्थरों का मिलाकर फर्श ऊंचा करेंगे। मिर्जापुर के पत्थर अयोध्या पहुंचने शुरू हो गए हैं। 16-16 घन फीट के पत्थर एक साथ रखे जाएंगे। ऐसे 19 हजार पत्थर एक के ऊपर एक रखे जाएंगे। उनकी सप्लाई शुरू कर दी है। अभी भराई अक्तूबर तक चलेगी। इन पत्थरों का काम अक्तूबर के बाद शुरू होगा। मंदिर निर्माण शुरू होने में चार से छह महीने का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Champat Rai general secretary said, No stone will be left unturned in the strength of the temple
राम मंदिर निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला
संघ नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल 
आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में देश के गंभीर मसलों पर चर्चा के बीच संघ प्रमुख व अन्य पदाधिकारी आपस में मिलकर हंसी मजाक कर माहौल को खुशनुमा बनाने का भी काम कर रहे हैं। पहले सत्र की बैठक के पूर्व ही पूर्व सरकार्यवाह मदनदास देवी का जन्मदिन मनाया गया।

आरोग्यधाम परिसर में सुबह शाखा में ध्वज प्रणाम आदि क्रियाओं से निपटने के बाद जैसे ही संघ प्रमुख अपने प्रवास कक्ष की ओर जाने लगे तभी उन्होंने सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और भैया जी जोशी को बुलाकर बताया कि मदनदास देवी का जन्मदिन है। इसके बाद सभी ने मिलकर उन्हें बुलाया और परिसर में ही उन्हें बधाई देकर मिठाई खिलाई गई। सभी ने उनके दीर्घायु होने का आशीष दिया।

चित्रकूट के मात्र छह कार्यकर्ता, शेष बाहरी 
धर्मनगरी में 13 जुलाई तक चलने वाले संघ के कार्यक्रम में 13 दायित्ववान कार्यकर्ता लगे हुए हैं, जो सभी को समयानुसार भोजन और नाश्ता देते हैं। आरएसएस के कार्यकर्ता 150 हैं, जिसमें ज्यादातर महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल के ज्यादा हैं।

संघ प्रमुख सुबह से लेकर देर शाम तक छोटी बड़ी चार बार मीटिंग हाल में पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हैं। इस हाल में सीनियर व्यक्तियों के लिए कुर्सी और कुछ लोगों के लिए जमीन पर बिछी दरी पर बैठने की व्यवस्था की गई है। पदाधिकारियों के अलावा अन्य दायित्व निर्वहन के लिए 50 कार्यकर्ता लगे हैं, इनमें से छह चित्रकूट के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed