{"_id":"57a620174f1c1b2f1a2b883e","slug":"chairman-gave-the-memorandum-against-eo","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष-ईओ के विरुद्ध फिर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष-ईओ के विरुद्ध फिर दिया ज्ञापन
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष-ईओ के विरुद्ध मंडलायुक्त को ज्ञापन देने आए सभासद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन और ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के विरुद्ध मोर्चा खोले नगर पालिका के सभासदों का विरोध जारी है। शनिवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर पालिका में किए गए तमाम भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच और अभिलेख तलब करने की मांग की।
विज्ञापन
सभासद भारत प्रजापति ने जिला जज की अदालत से आदेश लेकर अध्यक्ष और ईओ के विरुद्ध पिछले माह भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी सहित कई संगीन धाराओं की एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए सदस्यों व अन्य संगठनों की ओर से 11 दिनों तक अनशन किया।
विज्ञापन
अब शनिवार को दिए सामूहिक हस्ताक्षरों वाले ज्ञापन में पालिका में खरीदी गई मशीन और उपकरण, स्टेशनरी, बिजली सामग्री, एसी, कंप्यूटर, इनवर्टर, सीवर सेक्शन मशीन, वाशिंग मशीन, डीजल आदि में भारी घोटाला के आरोप लगाते हुए इनके अभिलेख तलब कर जांच कराने की आयुक्त से मांग की। कहा कि डीजल में भी बड़ा घोटाला हो रहा है। एक हफ्ते में मूल अभिलेख मंगवा कर गोपनीय जांच शुरू न होने पर सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वाले सभासदों में राम प्रसाद सोनी, सुधीर कुमार प्रजापति, सुमन, मधु त्रिपाठी, संजीव, लल्लू खां, राम प्रताप राजपूत, मुकेश कुमार, पार्वती, कोहिनूर, अजीजुल हक, गुड़िया देवी, मोहिनी देवी, मीना, टिल्लू चौरसिया, दुलारी, जेके मिश्रा भी शामिल रहे।