फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chain stolen from retired staff nurse after breaking into house

Banda News: घर में घुसकर रिटायर्ड स्टाफ नर्स से चेन लूट

Tue, 05 Mar 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chain stolen from retired staff nurse after breaking into house
बांदा। जिला अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल बाइक सवार बदमाशों ने खोल दी। रविवार सुबह ब्लीचिंग पाउडर बेचने के बहाने दो बदमाश सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स के घर में घुसे और उनके गले से सोने की चेन लूटकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर निवासी मिथिला यादव ने बताया कि रविवार सुबह के समय वह अपने आवास में थीं। तभी एक युवक उनके घर आया। उसने दरवाजा खुलवाकर ब्लीचिंग पाउडर खरीदने के तात कही। इस पर उन्होंने मना करते हुए दरवाजा बंद करना चाहा तो आरोपी युवक ने उनके गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और अपने साथी बाइक में बैठे दूसरे युवक के साथ भाग निकला।
विज्ञापन

चेन खींचे जाने से वह फर्श पर गिर पड़ी, जब तक कुछ समझ पाती बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। आवासीय परिसर में हुई घटना से लोग सहमे हुए हैं। मिथिला यादव ने सोमवार को चौकी सिविल लाइन व कोतवाली में तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज सिविल लाइन परवेज अहमद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed