फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   center me boro ki kami per vidhyak khafa

केंद्रों में बोरों की कमी पर विधायक खफा

Mon, 07 Jun 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
center me boro ki kami per vidhyak khafa
बांदा। बिलगांव और खुरहंड मंडी समिति में बोरों की कमी होने पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने डिप्टी आरएमओ से नाराजगी जताई। शीघ्र खरीद केंद्रों में बोरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खबरदार किया कि गेहूं खरीद में लापरवाही न बरती जाए। न ही भुगतान के लिए किसानों को चक्कर लगवाएं।
विज्ञापन

इस बाबत विधायक ने अफसरों को भी अवगत कराते हुए गेहूं खरीद केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। साथ ही शहर में बिजली समस्या पर सख्त रुख अपनाते हुए विधायक ने मुख्य अभियंता (वितरण) वीके झा से नाराजगी जताई। दो दिन में बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने को कहा। कहा कि जनता के फोन जरूर उठाएं। वरना बोरिया-बिस्तर बांध लें। तुलसी नगर सब स्टेशन के नवाब टैंक फीडर के लिए आए नए 8 एमबी ट्रांसफार्मर एक सप्ताह के अंदर चालू करने को कहा। चेतावनी दी किआपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई समस्या है तो उन्हें तुरंत अवगत कराएं। सामग्री उपलब्ध कराएंगे। उनके प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि विधायक ने प्रबंध निदेशक (आगरा) से एबीसी बंच कंडक्टर न होने की फोन पर जानकारी दी है। उन्होंने 10 किलोमीटर बंच कंडक्टर शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed