फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Celebrated Akhilesh's birthday by cutting cake

केक काट मनाया अखिलेश का जन्मदिन

Thu, 01 Jul 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Akhilesh's birthday by cutting cake
बांदा/बबेरू/अतर्रा/नरैनी। विस चुनाव की शुरू हो चुकी सरगर्मियों की श्रंखला में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बबेरू में पदयात्रा निकाली और मैरिज हाल में गोष्ठी कर भाजपा सरकारों की नाकामियां बताईं।
विज्ञापन

सपा नेता और पूर्व सीबीआई अधिकारी अनिल यादव ने कहा कि पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर इस आयोजन का मकसद प्रदेश की जुमले बाज और तानाशाह सरकार का उखाड़ फेंक ने के आंदोलन की शुरुआत भी है। प्रदेश में हर वर्ग परेशान और शोषित है। महंगाई और गुंडागर्दी, अपराध चरम पर हैं।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारे भी लगाए। पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी व बीपी यादव, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष शकील अली, प्रदीप यादव, रामपाल प्रजापति, आमिर खां, शिवपाल यादव, योगेंद्र शुक्ला, मुन्ना तिवारी, उमेश यादव, संजय यादव, मुईनुद्दीन, ज्ञान सिंह यादव इत्यादि सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। बबेरू सपा कार्यालय में विस अध्यक्ष लाखन निषाद व पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में मरीजों को फल बांटे। दिलीप सोनी, उमाकांत तिवारी, सूर्यपाल यादव, वरूण यादव, रेखा यादव, महेंद्र यादव, ज्ञान सिंह, अखिलेश पाल, जगन्नाथ गुप्ता, पुत्तन सिंह, अनूप कुमार, शिवा सोनी, कमल, राजा कुशवाहा, जयकिशन जैकी, हरीश पांडेय, रामकिशोर, रामफल त्यागी आदि मौजूद रहे।
अतर्रा में सपाइयों ने गौरा बाबा धाम में पूजन कर गरीबों को फल बांटे। पूर्व जिला सचिव विवेक तिवारी, भरतलाल दिवाकर, संजय साहू, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव नीरज द्विवेदी, रामरूप यादव, दिनेश गुप्ता, ज्ञान यादव, शिवभवन, राजबहादुर आदि मौजूद थे। नरैनी में सपाइयों ने घुमंतुओं और गरीबों को फल व कपड़े बांटे। हरिश्चंद्र सोनकर, गौरव तिवारी, लालू यादव, सगीर भाई, हसीब, राजेंद्र यादव, राजकिशोर, मोहम्मद फैज, फैजान बांदवी आदि मौजूद रहे। तिंदवारी में जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामकेवल यादव ने केक काटा।

इस मौके पर वरुण यादव, आकाश कान्हा, हफीजुल इस्लाम, प्रमोद यादव, मोहम्मद शरीफ अहमद, शमशाद, इमरान आदि मौजूद थे। बदौसा में जिला सचिव सत्यनारायण सोनकर, राहुल तिवारी ने केक काटकर जन्म दिवस मनाया। राजाभइया, शफीक खां, राकेश यादव, कमलेश प्रजापति, अवध पटेल, रवि सोनकर, पवन नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed