{"_id":"6ae23a59ca12be22a0078762","slug":"cc-roads-will-be-constructed-in-kartal-piparhari-banda-news-c-212-1-mah1012-153996-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: करतल-पिपरहरी में बनेंगी सीसी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: करतल-पिपरहरी में बनेंगी सीसी सड़कें
Wed, 28 Oct 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
बांदा। विकास खंड नरैनी की ग्राम पंचायत करतल और पिपरहरी में 31 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। एकीकृत विकास योजना वर्ष 2026-27 के तहत दोनों गांवों में तीन-तीन स्थानों पर निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।
यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड, बांदा की ओर से इसके लिए निविदा जारी की गई है। दोनों गांवों में सड़क और नाली का निर्माण छह महीने में पूरा किया जाएगा। करतल में 15.50 लाख रुपये की लागत से कमतू के घर से रामस्वरूप के घर तक, राजा बाबू के घर से दुलइया बाबा तक और कल्लू के घर से नत्थू एवं संतोष के घर की ओर सीसी सड़क व नाली बनाई जाएगी।
इसी तरह पिपरहरी में भी 15.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां रामस्वरूप के घर से मुन्ना कोरी के घर तक, ध्यानचंद्र के घर से रवि के घर तक और रवि के घर से सुमेर सिंह के घर की ओर सड़क व नाली का निर्माण होगा। इससे दोनों गांवों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।