फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CBI petition for blood investigation of accused JE

सीबीआई ने आरोपी जेई की ब्लड जांच के लिए दी अर्जी दी

Mon, 21 Dec 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
CBI petition for blood investigation of accused JE
अदालत से बाहर आते सीबीआई सदस्य। साथ में एडीजीसी मनोज दीक्षित (बीच में) - फोटो : BANDA
बांदा। बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी निलंबित जेई रामभवन की न्यायिक हिरासत 4 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। अधिवक्ता के निधन के चलते कार्य प्रभावित होने से पॉक्सो एक्ट की अदालत ने सुनवाई तिथि बढ़ा दी है। उधर, सीबीआई ने आरोपी जेई की ब्लड जांच के लिए अदालत में एक और अर्जी दी है। इस पर सुनवाई भी 4 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

सीबीआई के तीन सदस्य सोमवार को पॉक्सो कोर्ट पहुंचे। पंचम एडीजे/पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर बच्चों यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई रामभवन के ब्लड सैंपल की जांच की याचना की, लेकिन अधिवक्ता के निधन से शोक घोषित होने पर अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 4 जनवरी तय की है।
विज्ञापन

एडीजीसी मनोज दीक्षित ने बताया कि सीबीआई की इस नई अर्जी सहित पूर्व में दिए गए मानसिक और अन्य शारीरिक जांच संबंधी प्रार्थना पत्रों पर भी सुनवाई अगली तारीख में होगी। सीबीआई के अधिवक्ता अशोक सिंह सुबह से अदालत में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई की तिथि बढ़ने के बाद सीबीआई टीम चित्रकूट वापस लौट गई। उधर, कानूनविदों के मुताबिक आरोपी जेई के ब्लड सैंपल जांचों में पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत डीएनए समेत कई बीमारियों से जुड़ीं जांचें शामिल हो सकती हैं।

बालक को साथ लाई थी सीबीआई
सीबीआई टीम पांच वर्षीय बालक और उसके अभिभावक को भी अदालत साथ लाई थी। पूरे समय उन्हें एक लग्जरी वाहन में रखा गया। बालक और अभिभावकों को बाहर नहीं निकलने दिया। न ही किसी से कोई बातचीत करने दी गई। सुनवाई तिथि बढ़ने के बाद शाम 4 बजे सीबीआई टीम बच्चे को लेकर चित्रकूट लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed