फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Caught contractor Rafiq and relative, released after questioning

Banda News: ठेेकेदार रफीक और रिश्तेदार को पकड़ा, पूछताछ कर छोड़ा

Sat, 04 Mar 2023 09:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
Caught contractor Rafiq and relative, released after questioning
बांदा। स्थानीय पुलिस ने शहर के मोहल्ला खाई पार निवासी ठेकेदार रफीक को झांसी और उसके रिश्तेदार को बांदा स्थित आवास से शुक्रवार को हिरासत में लिया। दोनों से तीन घंटे की पूछताछ की। इसके बाद छोड़ दिया। पुलिस ने ठेकेदार को चित्रकूट जेल में बंद रहे विधायक अब्बास अंसारी व उनकी पत्नी निखत के मददगार होने के आरोप में हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

पिछले रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार इलाके में लखनऊ से आई एसटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ ठेकेदार रफीकुस्समद समेत पांच लोगों के घरों पर छापामारा था। इस दौरान ठेकेदार घर पर नहीं मिला था। टीम ने उसके पुत्र जुनैद को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके साथ ही घरों में दस्तावेज व परिवार के लोगों के मोबाइलों की जांच की थी।
विज्ञापन

तब से ठेकेदार लापता था। बांदा पुलिस उसे तलाश रही थी। शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ठेकेदार को झांसी से हिरासत में लेकर बांदा लौटी थी। यहां पर पुलिस ने ठेकेदार के गूलर नाका निवासी रिश्तेदार इफ्तिखार को भी हिरासत में लिया। इसके बाद ठेकेदार व रिश्तेदार से किसी गोपनीय स्थान पर तीन घंटे पूछताछ कर छोड़ दिया। मामले को लेकर एसपी अभिनंदन ने बताया कि दोनों ठेकेदारों से अलग-अलग पूछताछ की। इसके बाद परिजन को बुलाकर दोनों को सौंप दिया। एसपी ने किस मामले में पूछताछ की यह बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed