{"_id":"65f493b9c2e1a9b5360f0fef","slug":"case-against-13-including-inspector-four-police-personnel-accused-of-crop-harvesting-banda-news-c-212-1-sknp1006-108214-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फसल काटने के आरोपी दरोगा, चार पुलिस कर्मियों समेत 13 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फसल काटने के आरोपी दरोगा, चार पुलिस कर्मियों समेत 13 पर केस
विज्ञापन
अतर्रा। खेतों में बोई हुई फसल को काटने एवं जमीन पर अवैध कब्जा कराने वाले थाने के दरोगा, चार पुलिस कर्मियों सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद बिसंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी कुसुम पत्नी राजेश ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बांदा में दर्ज कराई गई शिकायत पर बताया कि सन 2022 में उसके खेतों में बोई हुई फसल को गांव के ही रामचरण अपने अन्य परिजनों के साथ फसल को काटकर ले जाने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने खेतों में कब्जा करने के लिए थाना बिसंडा में तैनात दरोगा इंद्रजीत मिश्रा, सहित पुलिसकर्मी एके पांडेय, राजू चौबे, अनिल यादव, महिला आरक्षी का सहयोग लिया। थाने के दरोगा इंद्रजीत मिश्र ने उपरोक्त पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर महिला सहित उनके पति राजेश, सास मैकी, ससुर रामेश्वर को बंधक बनाकर पुलिस की जीप में लात-घूसों से मारपीट करते हुए बुरी तरह जख्मी कर दिया था।
महिला ने बताया कि थाना पुलिस का सहयोग मिलने के कारण उक्त दबंग आए दिन पीड़िता के परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते थे। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना बिसंडा पुलिस के साथ-साथ 22 दिसंबर 2022 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन न्याय न मिलने से उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर थाना बिसंडा पुलिस ने खेत में कब्जा करने वाले आरोपी रामचरण, नत्थू, रामनाथ, चुनबाद, केशव, राजकुमार, भद्दू, गोपी सहित थाना बिसंडा के उप निरीक्षक इंद्रजीत मिश्रा, सिपाही एके पांडेय, राजू चौबे, अनिल यादव सहित महिला आरक्षी अज्ञात के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज की है। थाना इंस्पेक्टर बिसंडा श्यामबाबू शुक्ला ने कहा कोर्ट के आदेश पर पीड़िता की तहरीर के मुताबिक मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना उप निरीक्षक रामरक्ष सिंह को दी गई है।