{"_id":"58712be24f1c1bf47f15852e","slug":"car-overturns-the-death-of-a-child-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से बच्ची की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटने से बच्ची की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। कार पलटने से उसमें सवार बच्ची की मौत हो गई। मां समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। युवती को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में टेंपो की टक्कर से युवती घायल हो गई।तिंदवारी कसबे के भगवती नगर निवासी विपिन (20) पुत्र भगवानदीन मारुति कार से अपने फुफेरे भाई रामकिशोर (28) पुत्र छेदुवां निवासी रामनगर (तिंदवारी) के साथ अपनी बहन उर्मिला उर्फ रानी (24) को विदा कराने उसकी ससुराल गौरिहार (छतरपुर) थाना क्षेत्र के पहरा गांव गया था। शनिवार को लौटते समय गांव से कुछ दूर ही साइकिल सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी।
विज्ञापन
राहगीरों व ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। उर्मिला उर्फ रानी की डेढ़ वर्षीय पुत्री जान्हवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में रानी को कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला गांव निवासी सुनीता (35) पत्नी शिवचरन को शनिवार को सुबह मवेशी बाड़े से गोबर लेकर घर आते समय तेजरफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने टेंपो चालक को पकड़ लिया और उसी टेंपो से सुनीता को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में शहर के इंदिरा नगर निवासी 10वीं की छात्रा रोहिणी गुप्ता (14) पुत्री प्रदीप गुप्ता शनिवार को शाम जीजीआईसी से साइकिल पर घर जाते समय चिल्ला रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। वाहन चालक भाग निकला। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन