{"_id":"69a9c4b4ea88e1c0b505f7bf","slug":"car-hits-divider-one-dead-three-injured-banda-news-c-212-1-bnd1017-142233-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, तीन घायल
Thu, 05 Mar 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अचानक बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक कार सवार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि कार सवार अस्थियां लेकर प्रयागराज जा रहे थे।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र के मुरारा गांव निवासी देवीदीन ने बताया कि उसके पिता ईश्वरी साहू (65) अपनी महोबा निवासी चाची की अस्थियां लेकर बुधवार की शाम प्रयागराज जा रहे थे। मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव के डिवाइडर पर अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में ईश्वरी प्रसाद की मौत हो गई। जबकि कार सवार रम्मा साहू (50), हल्के और बिहारी गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। मटौंध थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।