फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Car collided with tree while saving cattle, one died

Banda News: मवेशी को बचाने में पेड़ से टकराई कार, एक की मौत

Sat, 27 May 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 27 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Car collided with tree while saving cattle, one died
बांदा। मवेशी को बचाने में बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कार सवार सूरत से प्रयागराज शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अतर्रा थाना घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे खुरहंड गांव के पास हुई। घायलों को रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जौनपुर के पराव थाना क्षेत्र के मुराव गांव निवासी सूर्यकांत मिश्रा (50) सूरत (गुजरात) में रहकर आटो रिक्शा चलाते थे। सूर्यकांत मिश्रा के भतीजे नवीन मिश्रा की 28 मई को शादी है। शादी में शामिल होने के लिए वह अपने साथी सूरत निवासी कार मालिक नीरज (45), दीपक (40), राजमणि सरोज (46) व सुनील (45) के साथ प्रयागराज के नैनी गांव के लिए जा रहे थे। कार दीपक चला रहा था।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के पास सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें कार सवार सूर्यकांत मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चारों साथी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों से जानकारी कर मृतक के परिजनों को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई सुनील मिश्रा ने बताया कि वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिवार में पत्नी नीलम के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री है। बताया कि मांगलिक कार्यक्रम रोके नहीं गए हैं। वह यहां पोस्टमार्टम कराने आए हैं। शव लेकर जौनपुर जा रहे हैं। प्रयागराज के नैनी में रहने वाले भाई लक्ष्मीकांत मिश्रा को हादसे के बारे में बता दिया है। अतर्रा थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed