{"_id":"671e74d1da0842dbf704b4f5","slug":"car-collided-with-a-divider-and-overturned-one-dead-three-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-117388-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कार डिवाइडर में टकराकर पलटी, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कार डिवाइडर में टकराकर पलटी, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को नरैनी सीएचसी से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ाकला गांव के डोमानी पुरवा निवासी धर्मेंद्र सिंह (18), उसका भाई भागवत सिंह (23), छोटेलाल (26) व बरुआ कालिंजर निवासी वीरेंद्र (16) चारों लोग पिकनिक मनाने कालिंजर गए थे। रात करीब 11 बजे वह सब कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। कार भागवत सिंह चला रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कालिंजर थाना क्षेत्र के बरछा पुल के पास कार की रफ्तार अधिक होने पर वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चाराें गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से सभी को सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम हाउस में धर्मेंद्र के फुफेरे भाई अशोक सिंह ने बताया कि पिता देशराज ड्राइवरी करते हैं। मां ममता सिंह हैं। धर्मेंद्र ई रिक्शा चलाता था। वह आपस में पांच भाई एक बहन हैं यह तीसरे नंबर का अविवाहित था।
विज्ञापन
कालिंजर थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि संभवत कार की स्पीड तेज होने की वजह से यह हादसा हुआ है। चारों लोग कार के शीशे के बाहर निकल आए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।