{"_id":"691772a3b70cc9fa8307b818","slug":"cancer-suffering-youth-commits-suicide-by-consuming-poisonous-substance-banda-news-c-212-1-bnd1018-136093-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कैंसर पीड़ित युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कैंसर पीड़ित युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
Fri, 14 Nov 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बांदा। अहमदाबाद में गार्ड की नौकरी करने वाले कैंसर पीड़ित युवक ने बहन की ससुराल से निकलने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। घर से 24 किमी पहले उसका शव पड़ा मिला। सुबह ग्रामीण निकले तो मामले की जानकारी हुई। परिजनों के मुताबिक वह दो दिन पहले ही गांव आया था।
जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा निवासी 28 वर्षीय राजू बृहस्पतिवार को अपनी बहन गुड़िया की ससुराल चिल्ला क्षेत्र के डिंघवट गांव गया था। वहां से मिलने के बाद राजू ने नरी गांव के पास जहर खा कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेतों की ओर गए तो सड़क किनारे खेत पर युवक का शव पड़ा देखा। तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले कागजों के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया।
दिवंगत के मौसिया शिवराम ने बताया कि राजू दो दिन पहले ही अहमदाबाद से आया था। वह कैंसर से पीड़ित था। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नरी गांव में तय हुई थी शादी
बांदा। जसपुरा के बरेहटा निवासी राजू की शादी नरी गांव में ही तय हुई थी लेकिन जब पिता शिवलाल को बीमारी की जानकारी हुई तो उसने लड़की वालों को बुलाकर बीमारी की बात बताकर शादी करने से इन्कार कर दिया था। उसी गांव के बाहर राजू ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।