{"_id":"5ed298f98ebc3e908f687642","slug":"can-increase-epidemic-and-beat-epidemic-banda-news-knp562880058","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर दे सकते हैं महामारी को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर दे सकते हैं महामारी को मात
विज्ञापन
Can increase epidemic and beat epidemic
- फोटो : BANDA
बांदा। तमाम फ्लू की तरह कोरोना वायरस भी उन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी कमजोर होती है। इम्युनिटी बढ़ाने का कोई जादुई फार्मूला नहीं है। लेकिन नियमित तौर पर कुछ कुदरती उपाय आजमाकर इसे बढ़ाया जा सकता है। इससे कोरोना और अन्य बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी।
बांदा शहर के बलखंडी नाका निवासी और डॉ. राममनोहर लोहिया इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ की आहार विशेषज्ञ (डायटिशियन) पोयम द्विवेदी का कहना है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में रोजमर्रा की जीवन शैली की विशेष भूमिका है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सुबह जल्दी उठना है।
गर्मियों में सुबह 5 से 6 बजे के बीच और सर्दियों में 6 से 7 बजे के बीच बिस्तर छोड़ देना चाहिए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आधी अधूरी नींद लें। रोजाना कम से कम 7 घंटे और अधिकतम 8 घंटे की नींद जरूरी है। कम नींद लेने से शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन के लेवल में बढ़ोत्तरी होती है। यह हार्मोन तनाव बढ़ाने के साथ इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर करता है।
विज्ञापन
डायटिशियन पोयम ने बताया कि सुबह वॉकिंग और कसरत, मालिश आदि से भी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कोरोना वायरस जैसे फ्लू से बचाव किया जा सकता है। सुबह 20 से 30 मिनट धूप लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इम्युनिटी बढ़ाने में मेटाबॉलिज्म का महत्व होता है। इसके लिए सुबह का नाश्ता जरूरी है। 4-4 घंटे के अंतराल में कुछ हेल्दी (पौष्टिक) खाना भी जरूरी है।
खाने में रोजाना दही या मट्ठा अथवा दूध-पनीर भी शामिल करें। इससे गुड बैक्टीरिया बीमार होने से बचाएंगे। अदरक, लहसुन, खट्टे फल से विटामिन सी मिलेगा। यह प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगा। पानी भी खूब पीयें। इससे शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलेंगे और संक्रमण से बचाव होगा। रोजाना एक या दो बार तुलसी अथवा शहद पीने की आदत भी बनानी चाहिए। ग्रीन टी भी पी सकते हैं।