{"_id":"60fb06a08ebc3e5804674794","slug":"campaign-launched-against-overloading-banda-news-knp642006349","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाया गया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाया गया अभियान
विज्ञापन
Campaign launched against overloading
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटौंध। मध्य प्रदेश से बालू लेकर यूपी आने वाले ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की गई। खनिज व परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने एमपी सीमा पर स्थित बैरियर में दबिश देकर बालू भरे ओवरलोड ट्रक पकड़ लिए।
पकड़े गए ट्रकों के चालक और क्लीनर भाग निकले। अधिकारियों ने उन्हें सीज कर दिया। उधर, एमपी प्रशासन ने भी अभियान चलाकर सात ट्रक सीज किए। दोनों सूबों में धरपकड़ अभियान से बालू का अवैध खनन करने वालों और ट्रक मालिकों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार की देर रात यूपी व एमपी के अधिकारियों ने सीमा पर ओवरलोडिंग के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। एमपी के खनिज अधिकारी ने चंदपुर सीमा के पास छापा मारकर सात ओवरलोड ट्रक पकड़ लिए। उन्हें सीज कर दिया। एमपी में कार्रवाई से चालक बालू भरे ट्रक लेकर यूपी में दाखिल हो गए।
इस पर यहां के खनिज निरीक्षक, परिवहन विभाग के अधिकारी और मटौंध पुलिस ने फोर्स के साथ सीमा में स्थित चमरहा गांव बैरियर में छापा मारा। यहां बालू भरे 16 ट्रक पकड़ लिए। सीज के बाद पुलिस ने सभी ट्रकों को गोयरा मुगली मंडी समिति में खड़ा करा दिया। इनमें 20 से 32 घनमीटर तक बालू की लोडिंग पाई गई। दोनों सूबों में कार्रवाई पर तमाम बालू भरे ट्रक समेत चालक अंधेरे रास्तों में छिपे रहे। दरोगा हीरालाल सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे। बताया गया कि एमपी से बालू ढोने वाले ओवरलोड ट्रक मटौंध के रास्ते फतेहपुर, कानपुर आदि शहरों को जाते हैं।