फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Camp descended patient , check up of 570

कैंप में उमड़े मरीज, 570 का चेकअप

Mon, 21 Dec 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Mon, 21 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Camp descended patient , check up of 570

विज्ञापन

बांदा। नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कालेज में लगे स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भीड़ जुटी। झांसी मेडिकल कालेज के पांच डाक्टरों की टीम ने 570 मरीजों को देखा। 18 मरीजों को आपरेशन के लिए चिह्नित किया। दवा वितरण कक्ष में मरीजों की लाइन लगी रही।

बसपा सरकार में बने मेडिकल कालेज की शुरुआत मौजूदा सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले वर्ष मार्च में ओपीडी का उद्घाटन करके की थी। बकाया बजट सपा सरकार ने दिया। भव्य इमारत में डाक्टरों और उपकरणों की कमी से ज्यादा मरीज आकर्षित नहीं हुए।
विज्ञापन


 गिने-चुने मरीजों से मेडिकल कालेज में सन्नाटा नजर आता रहा। अब एक दर्जन से ज्यादा डाक्टरों की संविदा व स्थायी रूप से तैनाती हो गई है। कुछ उपकरण भी आ गए हैं। फिर भी मेडिकल कालेज के मानक के मुताबिक मरीजों की आमद नहीं हो रही थी। इसलिए मेडिकल कालेज प्रबंधन ने शिविरों का सहारा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सोमवार को झांसी मेडिकल कालेज से आए डॉ. दिनेश शुक्ला (न्यूरो सर्जन), डॉ. मनीष जैन (यूरालाजिस्ट), डॉ. मयंक बंसल (आर्थोपेडिक्स), डॉ. कुलदीप चंदेल (फिजीशियन) और डॉ. गौरव सेठ (नेत्र विशेषज्ञ) ने पांच सैकड़ा से ज्यादा मरीज देखे। इनके अलावा यहां तैनात डाक्टरों ने भी मरीज देखे। 18 चिह्नित मरीजों का जनवरी के गुरुवार को आपरेशन होगा। इसके पूर्व इलाहाबाद मेडिकल कालेज के डाक्टरों की टीम ने शिविर में करीब ढाई सैकड़ा मरीजों का चेकअप किया था।

मेडिकल कालेज के प्रोफेसर (रिटर्नी) डॉ. नरेश यादव ने बताया कि हर माह के पहले और तीसरे गुरुवार को मेडिकल कालेज में विशेष शिविर लगेगा। झांसी मेडिकल कालेज के डाक्टरों की टीम मरीज देखेगी। इसके अलावा अगले हफ्ते कानपुर मेडिकल कालेज के डाक्टरों की टीम मरीज देखेगी। उन्होंने बताया कि मरीजों की संख्या दिन बदिन बढ़ रही है। 8 से 10 विभिन्न आपरेशन रोजाना हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed