{"_id":"61b4fa4761e68c5f1438dfca","slug":"camp-banda-news-knp669041955","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। समेकित शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बीआरसी बड़ोखर खुर्द में एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए। कार्यक्रम की शुरूआत बीएसए रामपाल सिंह ने की।
प्रभारी जिला समन्वयक नागेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में 19 ट्राई साइकिल, 17 व्हील चेयर, 14 कैलीपर, 14 बैसाखी, 7 ब्रेल किट, एक सीपी चेयर, 31 मल्टी सेंसरी किट, दो रोलेटर एवं एक वाकिंग स्टिक बांटी गईं। शिविर में ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह, डीडीसी हिमांशु सिंह, परियोजना अधिकारी नीरा गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह राजपूत के अलावा भरत सिंह, श्याम बाबू पाल, भुवन विक्रम, विनय कुमार व जीतेंद्र आदि मौजूद रहे।
उधर, समेकित शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बीआरसी नरैनी में एलिंको (कानपुर) के सहयोग से आयोजित शिविर में विधायक राजकरन कबीर ने 7 बच्चों को ट्राई साइकिल, 4 को व्हील चेयर, 2 कैलीपर, 6 बैसाखी, 2 ब्रेल किट, एक सीपी चेयर, 11 मल्टी सेंसरी किट वितरित कीं। विधायक ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को किसी से कम न आंके। खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सभी बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्पेशल एजूकेटर भुवन विक्रम, विनय कुमार, अतुल कुमार श्रीवास्तव महेंद्र तिवारी, विवेक, महेश, पूनम, आरती आदि मौजूद रहे।