{"_id":"689e27e118e691583f0fd9b3","slug":"by-performing-puja-women-prayed-for-the-long-life-of-their-sons-banda-news-c-212-1-sknp1027-131739-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पूजन कर महिलाओं ने की पुत्रों के दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पूजन कर महिलाओं ने की पुत्रों के दीर्घायु की कामना
विज्ञापन
-बबेरू में समूह के साथ हरछठ पूजन करती महिलाएं।-संवाद
बांदा। महिलाओं ने बृहस्पतिवार को बेटों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए हलषष्ठी की (हरछठ) पूजा की। पूजन के बाद महिलाओं ने फलाहार कर व्रत का पारण किया।
सुबह से महिलाओं ने पूजन की तैयारी शुरू कर दी। चना, गेहूं, ज्वार, बाजरा, धान, अरहर समेत कई प्रकार के अनाज भुनाकर मिट्टी के कुंडों में भरा। दीवार और फर्श पर हरछठ देवी का चित्र बनाकर पूजा की। अनाज, मेवा भरे कुंडे और खिलौने उन्हें समर्पित किए। इसके बाद हरछठ की कथा सुनी। पसई के चावल दही के साथ खाकर व्रत परायण किया।
अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक महिलाओं ने हरछठ व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। रानी शुक्ला, ममता द्विवेदी, प्रभा चौरिहा, नीतू द्विवेदी, सरजू, सविता सिंह, माया सहित कई महिलाओं ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से पूजा की और हरछठ पर्व की कथा सुनाई।
विज्ञापन
बबेरू
प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में हरछठ पूजा पर पुत्रों की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाओं ने व्रत रखकर विधि विधान से पूजा अर्चना किया।