फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   business,SDM,CDO,DM,governer

अब जिला पंचायत वार्डों में लगेंगे मिशन रोजगार मेला

Tue, 23 Mar 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
business,SDM,CDO,DM,governer
बांदा। प्रदेश सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों और योजनाओं का बखान करने के लिए अब जिला पंचायत वार्ड स्तर पर सम्मेलन होंगे। सहायक निदेशक सेवायोजन को नोडल नामित किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर मिशन रोजगार के अंतर्गत जिला पंचायत वार्ड स्तर पर कौशल विकास के तहत उद्योगों की स्थापना के लिए 23 मार्च को सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। कई योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण व टूल किट वितरण होगा। वार्ड एक कमासिन प्रथम का लोहरा में, वार्ड दो का कमासिन में, तीन का विनवट, चार का बबेरू प्रथम का मर्का में, पांच का बबेरू में, छह का टोलाकाजी, सात का आहार में, आठ का मुरवल में, नौ तिंदवारी प्रथम का बेंदा में, 10 का सादीमदनपुर में, 11 का खप्टिहा कलां में, 12 जसपुरा प्रथम का तनगामऊ में, 13 का जसपुरा में, 14 बडोखर खुर्द प्रथम का जारी में, 15 का तिंदवारा में, वार्ड 16 का मटौंध में, 17 का बड़ोखर खुर्द में मेला लगेगा।
विज्ञापन

वार्ड 18 महुआ प्रथम का बिलगांव में, 19 का बड़ोखर बुजुर्ग में, 20 का गिरवां में, 21 का पचोखर में, 22 नरैनी प्रथम का बदौसा में, 23 का अतर्रा ग्रामीण में, 24 का करतल में, 25 का गुढ़ाकलां में, 26 का डढ़वामानपुर में, 27 बिसंडा प्रथम का सिंहपुर में, 28 का कैरी में, 29 का कोर्रही में व वार्ड तीस का ओरन ग्रामीण में सम्मेलन होगा। इसमें महाप्रबंधक उद्योग, जिला उद्योग केंद्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक, प्राचार्य आईटीआई जिला समन्वयक कौशल विकास, जिला प्रदोशिक व युवा कल्याण अधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed