{"_id":"608305f68ebc3e8d03346802","slug":"business-former-market-lockdoun-covid-19-banda-news-knp625045958","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी खत्म करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी खत्म करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। शनिवार व रविवार को वीकेंड लॉकडाउन घोषित होने पर व्यापारियों ने शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी खत्म करने की मांग की है। डीएम को भेजी अर्जी में कहा कि लगातार तीन दिन बाजार बंद रहने से व्यापारियों के सामने संकट आ जाएगा।
सब्जी-फल, किराना आदि व्यापारियों ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि कस्बे में साप्ताहिक बंदी शुक्रवार निर्धारित है। अब शनिवार एवं रविवार को लॉकडाउन घोषित करने के बाद कस्बे में लगातार तीन दिन बाजार बंद रहेगा। स्टॉक में रखी सैकड़ों क्विंटल सब्जियां-फल आदि खराब हो जाएंगे। बाजार में सब्जियां न बेचने पर किसानों को भी आर्थिक क्षति पहुंचेगी। उनके पसीने की कमाई सड़कों पर बर्बाद नजर आएगी। व्यापारियों ने रोष जताया कि सब्जी, डेयरी, किराना, मेडिकल आदि जरूरी सामान की दुकानों को प्रतिदिन खोलने के आदेश हैं। फिर भी स्थानीय प्रशासन जबरन दुकानें बंद करा देता है। चालान किया जा रहा है। व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी खत्म करने की मांग की है। व्यापारियों में प्रदीप कुमार, आशीष, रामबाबू, गोलू, सोनू, संजय, रमेश, जितेंद्र चौरसिया, हीरालाल, सानू, रामलाल, रमेश साहू आदि शामिल रहे। (संवाद)