फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bus travel difficult

मंगल यात्रा की कामना, टूटे शीशों का सामना

Tue, 02 Dec 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Tue, 02 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bus travel difficult
मंगल यात्रा की कामना, लेकिन टूटे शीशों का सामना। रोडवेज बसाें की यही है हकीकत। मेंटीनेंस पर छह करोड़ सालाना खर्च करने के बाद भी ज्यादातर बसाें मेें शीशे टूटे और सीटें फटी हैं। टीन के टुकड़े यात्रियों को जख्मी कर देते हैं। ठंड में चारों तरफ से खुलीं यह बसें ‘हवा महल’ से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के बांदा डिपो में 89, महोबा में 84, हमीरपुर में 47 और राठ डिपो में 67 बसे हैं। 287 बसों के बेड़े में इसी साल 38 बसें नई शामिल हुई हैं। 22 बसें अनुबंधित हैं। हरेक बस में चढ़ते ही मोटे अक्षरों से लिखा नजर आता है कि ‘आपकी यात्रा मंगलमय हो’, लेकिन सीट पर बैठने के बाद हर क्षण ‘अमंगल’ की आशंका मंडराती रहती है। सीज फायर व फर्स्टएड बाक्स तो दूर, खिड़की के शीशे तक गायब हैं। रोडवेज के फोरमैन ने बताया कि 12 नई रोडवेज बसों में ही फर्स्टएड और सीज फायर व शीशों की फुलप्रूफ व्यवस्था है।
विज्ञापन

जाड़े में सभी शीशे व खिड़कियां दुरुस्त करने का आदेश है। परिवहन निगम बसों के मेंटीनेंस में सालाना छह करोड़ रुपये खर्च करता है। मरम्मत के लिए 80 लाख का सामान यहीं लोकल स्तर पर खरीदा जाता है। उधर, एआरएम महेश प्रसाद का दावा है कि यहां की सभी 87 बसें पूरी तरह दुरुस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह, परिवहन निगम, कहते हैं-47 बसें रिजेक्ट हुई थीं। इन्हें नीलाम कर दिया गया है। 15 दिसंबर तक सभी बसों में टूटे शीशे हटाकर नए लगा दिए जाएंगे। साथ ही जाड़े में हादसों से बचने के लिए सभी बसों में आल वेदर बल्ब, रिफलेक्टिव टेप, कैट आई लगा दिए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed