{"_id":"6022c9ec8ebc3e4c65642fb2","slug":"bus-mp-rupees-banda-arm-licence-banda-news-knp610892341","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के लिए फिर चलेंगी 5 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी के लिए फिर चलेंगी 5 रोडवेज बसें
विज्ञापन
बांदा। लॉकडाउन में बंद कर दी गईं पन्ना (एमपी) चलने वाली पांच रोडवेज बसें पुन: चलाने की तैयारी है। यह अपने पूर्व समय सारिणी के अनुसार ही चलेंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद ने बताया कि लॉकडाउन में इन बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। अब इसी माह इन बसों को पुन: चालू किया जाएगा।
बांदा से पन्ना व अजयगढ़ के लिए बस चलाने का निर्णय लिया गया है। बसों का परमिट पहले से था और टैक्स अदा करने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। यह सभी बसें बांदा डिपो की हैं। इन बसों का संचालन बंद होने से डिपो को लगभग 5 लाख रुपये दैनिक की आमदनी बंद हो गई थी। (संवाद)
ड्यूटी से गैरहाजिर तीन चालकों की संविदा समाप्त
बांदा। ड्यूटी से नदारद तीन संविदा चालकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। एआरएम परमानंद ने बताया कि ड्राइवर रामशरण 20 जून से और राजेंद्र व शिवाकांत 9 जून 2020 से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं। इन्हें नोटिस जारी कर 5 फरवरी तक ड्यूटी में उपस्थित होने को कहा गया था, लेकिन न तो ड्यूटी पर आए और न कोई स्पष्टीकरण भेजा। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए संविदा समाप्त की कार्रवाई की गई है। (संवाद)