फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand's canals will have water for 24 hours with the Ken-Betwa alliance: Minister Swatantradev

केन बेतवा गठजोड़ से बुंदेलखंड की नहरों में 24 घंटे रहेगा पानी : मंत्री स्वतंत्रदेव

Wed, 24 May 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand's canals will have water for 24 hours with the Ken-Betwa alliance: Minister Swatantradev
बांदा। प्रदेश सरकार के जलशक्ति कैबिनेट मंत्री मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पानी बचाना सभी के लिए हितकारी होगा। बारिश का पानी एकत्र किया जाए। ग्राम प्रधान गांव की कार्ययोजना तैयार करें और पानी बचाने के लिए आगे आएं। गांव हो या शहर कहीं भी पानी की बर्बादी न होने पाए। यह बात उन्होंने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में अविरल जल अभियान का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केन-बेतवा गठजोड़ परियोजना से बुंदेलखंड की नहरों में 24 घंटे पानी रहेगा। बताया कि अभियान के तहत जिले की सभी नदियों व नहरों के किनारे पौधारोपण किया जाएगा। बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं होने पाएगी। कहा कि रानी दुर्गावती ने पंचसार योजना चलाई थी, जो बहुत ही अच्छी थी। जल संचयन के लिए यह एक अच्छा कदम है कि सभी संकल्प लें कि प्रतिदिन एक लोटा पानी बचायेंगे।
विज्ञापन

घर का पानी बर्बाद नहीं होने देंगे। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल आरपी सिंह ने कहा कि पूरे मंडल में पानी की एक-एक बूंद को संरक्षित करना है। कहा कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बांदा को पानीदार बनाने के लिए अविरल जल अभियान का शुुभारंभ किया है। इससे बांदा की हर बूंद बांदा के नाम संरक्षित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जलयोद्धा उमाशंकर पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य समेत अन्य रहे। जलशक्ति मंत्री ने अभियान को सफल बनाकर बांदा को जल संकट से मुक्त करने में सहभागी बनने की अपील की। मंत्री ने डीएम दुुर्गा शक्तिनाग पाल के इस अभियान को सभी के जीवन से जुड़ा व सराहनीय बताया।

अधिक से अधिक लोग अभियान में करें सहयोग
जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि इस अविरल जल अभियान का कार्य जनपद में डीएम के प्रयासों से चलाया जा रहा है। कहा कि जल संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण, मेेड़बंदी आदि कार्यों को शुरू किया गया, जो पूरी तौर पर सफल है। कहा कि सभी लोग जल संरक्षण करने में अपना अधिक से अधिक सहयोग करें, ताकि अविरल जल अभियान पूर्ण रूप से सफल हो सके।


पानी की बर्बादी पर रोक लगाने सभी करें प्रयास
बांदा-चित्रकूट सांसद आरकेे सिंह पटेल ने कहा कि धरती का पानी, घर का पानी एकत्र करनेे का कार्य केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है।ताकि जल का किसी प्रकार अपव्यय न हो सके। कहा कि केन-बेतवा लिंक योजना मेें गहरार नाला को तीन मीटर नीचे खुदवा दिया जाए तो रंज एवं बागै नदी में जल आ सकता है। इससे पानी की समस्या दूर हो जायेेगी। महोबा-हमीरपुर-तिन्दवरी सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल ने कहा कि जिस दिन आपके गांव में हर-घर में पानी आए, सभी मटकी लेकर पानी बर्बादी से रोकने का संकल्प लें।




घरों से शुरू करें पानी की बर्बादी रोकना- प्रकाश द्विवेदी
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि जनता सबसे पहले पानी की बर्बादी रोकना अपने-अपने घरों से ही लागू करे। सभी यह संकल्प लें कि पानी की फिजूल खर्ची में पूर्णत: रोक लगायी जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाए और जल को संरक्षित किया जाए। कहा कि इस अभियान के सभी सहयोगी बने और अभियान को पूर्णत: सफल बनाया जाए। विधायक ओममणि वर्मा ने भी अभियान को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed