{"_id":"a8200433678d71bf9cb1e3f69660ce9e","slug":"bundelkhand-sena-protest-giving-memo-to-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड सेना का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड सेना का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला बांदा
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड लोकतांत्रिक सेना ने शिक्षा विभाग व पब्लिक स्कूलों की मनमानी के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा आरटीआई का मखौल उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षण संस्थान शिक्षा का पूरी तरह व्यवसायीकरण कर शिक्षा अधिनियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दूसरी ओर शिक्षा विभाग के अधिकारी ऐसे विद्यालयों से अप्रत्यक्ष लाभ लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
पब्लिक स्कूल छात्रों व अभिभावकों का जमकर शोषण कर रहे हैं। अभिभावकों को सुविधाओं का लालीपाप दिखाकर भारी भरकम फीस वसूली जा रही है। कापी, किताबें व ड्रेस बेंचकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। बीएसए और डीआईओएस के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की। किसी भी अफसर से आरटीआई के तहत कोई सूचना मांगों तो नहीं दी जाती। ज्ञापन देने वालों में रत्नेश, राजेश राज, रवींद्रनाथ, चांद खान, मुजेश कुमार, नितिन द्विवेदी, अविनाश, दीपक कुमार, प्रशांत समुद्रे, रवि कुशवाहा इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन