{"_id":"5f6e2d6f8ebc3e9bf96c48d3","slug":"bundelkhand-me-lagengi-industries-ikaiyan-banda-news-knp5847942192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः बुंदेलखंड में लगेंगी औद्योगिक इकाइयां, मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः बुंदेलखंड में लगेंगी औद्योगिक इकाइयां, मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष व भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने किसानों, युवाओं, व्यापारियों और अधिवक्ताओं के साथ अलग-अलग जन संवाद किया। दावा किया कि रोजगार के लिए प्रदेश सरकार नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए प्रयासरत है। वे दो दिवसीय प्रवास पर आए हैं।
बड़ोखर खुर्द स्थित प्रेम सिंह की बगिया में गुरुवार की शाम किसानों के साथ बैठक में कहा कि कई राज्यों में बड़े किसान कारपोरेट के साथ मिलकर कैश क्रॉप का लाभ ले रहे हैं। अब छोटे किसान भी लाभ ले सकेंगे।
विपक्षी भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म करने जा रही है, जबकि ऐसा कोई प्रावधान इन विधेयकों में नहीं है। अब किसानों को एमएसपी के अतिरिक्त भी अपनी उपज बेचने की आजादी होगी।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा आज भी जीवित है। बस लड़ाई का तरीका बदला है। पृथक राज्य के लिए केंद्रीय नेतृत्व से लगातार वार्ता चल रही है। शीघ्र परिणाम सामने आएंगे।
चित्रकूट और बांदा में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के प्रयास चल रहे हैं। बंद पड़ी इकाइयों को पुन: संचालित करने की भी योजना है। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद सहित कल्लू राजपूत, पंकज रैकवार, संतोष गुप्ता, विवेक सिंह कछवाह भी साथ रहे।