फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand Hygiene Challenge Cup champion Hthura

आरसीबी को हराकर हथौरा बना बुंदेलखंड हाईजीन चैलेंज कप का चैंपियन

Tue, 17 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 17 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand Hygiene Challenge Cup champion Hthura

हथौरा गांव की टीम ने आरसीबी इलेविन को पराजित कर बुंदेलखंड हाईजीन चैलेंज कप पर कब्जा कर लिया। राशिद को ‘मैन ऑफ द मैच’ और आशुतोष राणा को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब मिला।

विज्ञापन


रायफल क्लब मैदान पर मंगलवार को फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए हथौरा टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य रखा। रशीद ने 49 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के गेंदबाज सौरभ ने चार विकेट लिए। जवाब में आरसीबी इलेविन के सभी खिलाड़ी 98 रनों पर आउट हो गए। हथौरा ने फाइनल 45 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन


ईदगाह व जामा मसजिद मुतवल्ली अधिवक्ता डॉ.शेख सादी जमां ने विजेता व उप विजेता टीमों के कप्तानों को ट्राफी प्रदान की। अन्य खिलाड़ियो को भी पुरस्कार दिए। विजेता टीम को 15,000 रुपये व कप और उप विजेता टीम को 10,000 रुपये व शील्ड दी। सैय्यद मुन्ने मगरबी ने भी इनाम बांटे। ‘बेस्ट फील्डर’ डॉ.शरीफ, ‘बेस्ट आलराउंडर’ गुलफाम को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंपायर कुतैबा जमां, नफीस गावस्कर, स्कोरर गुड्डू, कमेंट्रेटर महेश, साहिल, शिवा अवस्थी, अबरार, मैच रेफरी राजेंद्र        अवस्थी, शोएब, डीके रहे। टूर्नामेंट अध्यक्ष कुतैबा जमां, प्रायोजक हाईजीन चिकन आउटलेट महेंद्र व कुलदीप श्रीवास्तव, सुशील माली ने आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed