{"_id":"610990e78ebc3e88cf3c4c6c","slug":"bundeli-girls-waved-the-flag-of-merit-banda-news-knp644152197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेली बालिकाओं ने मेधा का परचम लहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेली बालिकाओं ने मेधा का परचम लहराया
विज्ञापन
Bundeli girls waved the flag of merit
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने इंटर की तर्ज पर हाईस्कूल में भी अपने विद्यार्थियों पर अंकों की जमकर बौछार की। बिन परीक्षा के 99 फीसदी से भी अधिक छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण होकर अगली कक्षा में पहुंच गए। नतीजा पिछले वर्ष से भी बढ़कर रहा। बुंदेलखंड में लगभग 4900 बालक-बालिकाओं ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जमकर अंक बटोरे और सफलता हासिल की।
बालिकाओं की कुल संख्या करीब 40 फीसदी है, लेकिन मेधा में बालकों से आगे रहीं। इंटरनल असिसमेंट स्कीम के तहत घोषित हुआ नतीजा परीक्षार्थियों के लिए फायदेमंद साबित हुआ। बांदा में सात स्कूलों में कुल 709 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें करीब 435 बालक और 274 बालिकाएं हैं। विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने छात्र सामर्थ बोस ने 98.6 फीसदी अंक हासिल किए। संभवत: यह जनपद में सर्वाधिक हैं। सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्तिक बिंदल ने 97.80 और सौम्या नामदेव ने 97 प्रतिशत अंक लिए। नतीजा आते ही स्कूलों से लेकर मेधावियों के घर तक जश्न जैसे नजारे रहे। चित्रकूट में चार स्कूलों में 337 परीक्षार्थी थे। इनमें 108 बालिकाएं हैं। सभी सफल रहे। संत थामस स्कूल खुटहा के सागर अग्रवाल ने 98.2 अंक हासिल करके अपना अव्वल स्थान बनाया।
कार्तिकेय गुप्ता को 97.6 और अनुराग मिश्रा तथा अशोक पब्लिक स्कूल, खोह के आदर्श पटेल ने 97.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। महोबा जनपद के 7 विद्यालयों में शिक्षारत 594 बालक-बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर अंक हासिल करते हुए हाईस्कूल परीक्षा में मेधा का परचम फहराया। आरबीपीएस, कुलपहाड़ के अंबरीश सिंह 98 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रहे। संत जोसफ कॉलेज की छात्रा जोया खान ने 97.8 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। आरबीपीएस के राघवेंद्र राजपूत और ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के आयुष को 97.2 फीसदी अंक मिले हैं। हमीरपुर में 7 स्कूलों में 613 विद्यार्थियों ने अपनी मेधा के झंडे गाड़े। इनमें 409 बालक और 204 बालिकाएं हैं। सभी सफल रहे। सेठ आनंद राज जयपुरिया स्कूल के अयानुद्दीन ने सर्वाधिक 99.6 फीसदी अंक लेकर टॉपर होने का श्रेय हासिल किया।
विज्ञापन
99.2 फीसदी पर प्रवीण सिंह परमार रहे। हिंद एंजिल स्कूल, राठ के नीलश द्विवेदी ने 97.80 प्रतिशत अंक पाए। जालौन जनपद में 2600 विद्यार्थियों ने अच्छे अंक लेकर हाईस्कूल से अगली कक्षा में छलांग लगाई। इनमें 1500 छात्र और 1100 छात्राएं शामिल हैं। नतीजा शत प्रतिशत रहा। विनायक एकेडमी, राठ रोड की छात्रा जाह्ववी महेश्वरी 99.2 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर बनीं। इसी स्कूल की साखी गुप्ता को 98 प्रतिशत अंक मिले। एलड्रिच पब्लिक स्कूल के ओम गुप्ता ने भी 98 प्रतिशत अंक पाए। एसआर पब्लिक स्कूल, कालपी रोड के कार्तिक सेन और गुरुकुलम स्कूल की काव्या राजपूत को 95.8 फीसदी अंक मिले।
विद्यावती में सामर्थ ने दिखाया सामर्थ्य
बांदा। विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छात्र सामर्थ बोस सर्वाधिक 98.6 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर रहे। यहां कुल 203 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 133 छात्र और 70 छात्राएं हैं, जिसमें 202 सफल रहे। श्रवण अग्रवाल 97.8, श्रेठ कुमार द्विवेदी व प्रज्ज्वल द्विवेदी 97.6 अंकों के साथ क्रमश: द्वितीय व तृतीय रहे। गनेश कुमार तुनियानी 97, गोरवी शरन निगम व शिवांश गुप्ता 96.6, मयंक दुबे 95.4, कार्तिक पांडेय व शायजी खां 95.2 और इशिता गुप्ता 95 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल के टॉप टेन में शामिल रहे। 11 छात्र-छात्राओं ने 95 प्रतिशत और 20 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। स्कूल संस्थापक चेयरमैन अरुण निगम सहित प्रधानाचार्य संगीता लमगोड़ा, निदेशक पी रथ, श्याम जी निगम आदि ने मेधावियों को शाबासी दी। (संवाद)
कंप्यूटर इंजीनियरिंग करेगा टॉपर बिंदल
बांदा। सेंट मेरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल के टॉपर स्वास्तिक बिंदल (97.80) के पिता अभिषेक अग्रवाल आटो मोबाइल व्यवसायी हैं। मां नेहा अग्रवाल परिषदीय विद्यालय में अध्यापक हैं। शहर के सिविल लाइन निवासी स्वास्तिक की इच्छा कंप्यूटर इंजीनियरिंग पढ़ाई की है। (संवाद)
लोको पायलट की बेटी को दूसरा स्थान
बांदा। सेंट मेरीज में दूसरा स्थान पाने वाली छात्रा सौम्या नामदेव के पिता सतीश कुमार नामदेव रेलवे में लोको पायलट हैं। मां सपना नामदेव परिषदीय विद्यालय में अध्यापक हैं। जरैली कोठी निवासी सौम्या की इच्छा है कि वह भविष्य में उच्च शिक्षा हासिल कर आईएएस बने। (संवाद)

Bundeli girls waved the flag of merit- फोटो : BANDA