फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundeli don't lie, support the truth

बुंदेली झूठ नहीं बोलते, सच का साथ दें

Fri, 18 Feb 2022 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bundeli don't lie, support the truth
बबेरू में जनसभा मंच पर प्रत्याशी का परिचय कराते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : BANDA
बबेरू (बांदा)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि बुंदेली झूठ नहीं बोलते हैं, सच का साथ दें। उन्होंने कहा कि योगी-मोदी सरकार में बुंदेलखंड कॉरिडोर बनाया जा रहा है। सपा-बसपा सरकारों में जमीन और मकानों में कब्जे और दंगे होते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पशु बाजार ग्राउंड, बबेरू में चुनावी जनसभा संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और गुंडाराज खत्म किया है। केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार भेदभाव नहीं करती। इस सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। ज
विज्ञापन

ल्द ही 24 घंटे घर बैठे पानी मिलेगा। 10 मार्च के बाद माफिया भाग जाएंगे। मतदाताओं को रिझाते हुए कहा कि ये बुंदेलखंड की धरती है यहां लोग झूठ नहीं बोलते। उन्होंने जनसमूह से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। प्रत्याशी अजय सिंह पटेल की मां ने प्रदेश अध्यक्ष को मां मढ़ीदाई का चित्र और राम मंदिर की मूर्ति भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, जिला संयोजक संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल आदि ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री डा.विवेकानंद गुप्त ने किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, विश्वेशर पांडेय, बच्चा सिंह, अयोध्या सिंह, इंद्रपाल सिंह, पंकज द्विवेदी, रिंकू सिंह, प्रताप सिंह सचान, विजय विक्रम सिंह, डा.एसएस भारतीय, विनय तिवारी, सुनील पांडेय, रामनरेश मिश्र, सुनीता वाल्मीकि, मधु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

बबेरू में हुई जनसभा में उपस्थित लोग। संवाद

बबेरू में हुई जनसभा में उपस्थित लोग। संवाद- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed