फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bulldozers run on shops and houses

दुकानों और मकानों पर चला बुलडोजर

Wed, 04 May 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on shops and houses
Bulldozers run on shops and houses - फोटो : BANDA
ओरन। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खड़ी कर दी गईं इमारतों और अतिक्रमण पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। अतिक्रमण की जद में आ रहे मंदिर के कुछ हिस्से को भी तोड़ा गया। पूरे समय एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यह देखकर व्यापारी अपना विरोध खुलकर नहीं जता सके।
विज्ञापन

नगर पंचायत में एक हफ्ते पहले अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी पर नहीं हटाया गया। बुधवार को एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी और बिसंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पांडेय, नगर पंचायत स्टाफ की मौजूदगी में मुख्य मार्ग से दोनों ओर फुटपाथों पर अवैध निर्माण ढहाए गए। पोकलैंड और जेसीबी मशीनों में तमाम पक्की दुकानें और मकान धराशाई कर दिए। बिहारी जी के मंदिर की दीवार भी ढहा दी।
विज्ञापन

उधर, व्यापारियों का कहना है कि सहालग के मौके पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड़फोड़ उचित नहीं है। इससे आम लोगों के अलावा व्यापारी वर्ग भी प्रभावित हो रहा है। तोड़फोड़ के बाद मलबा का ढेर लग गया है। लोग अपना सामान ढोते और बचाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed