{"_id":"674602ddb01b639c280b7066","slug":"bu-graduate-students-will-study-about-shajar-pathar-banda-news-c-12-1-knp1055-912323-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शजर पत्थर के बारे में पढ़ेंगे बीयू के स्नातक छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शजर पत्थर के बारे में पढ़ेंगे बीयू के स्नातक छात्र
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने हाल ही में एनईपी-2020 के नया पाठ्यक्रम शुरू किया है। सत्र 2024-2025 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को केन स्टोन यानी शजर पत्थर के बारे में भी पढ़ाया जाएगा।
सीताराम समर्पण महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. रमाकांत द्विवेदी ने बताया कि बीएस बीएससी व बीकाॅम के छात्र-छात्राओं के लिए एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत नया विषय शामिल किया गया है। बांदा जिले के छात्र-छात्राओं को केन स्टोन यानी शजर पत्थर और चित्रकूट जनपद के छात्रों को होटल एवं काष्ठ उद्योग पढ़ना होगा।
विश्वविद्यालय के परीक्षा फाॅर्म भरने के दौरान छात्र-छात्राओं को यह जानकारी हुई। इन पाठ्यक्रमों से रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा इस पाठ्यक्रम में झांसी के सॉफ्ट टॉय, बांदा के शजर पत्थर और महोबा के गौरा पत्थर को चुना गया है। ललितपुर को खाद्य प्रसंस्करण, हमीरपुर की जूती, जालौन का हैंडमेड पेपर और चित्रकूट के लकड़ी के खिलौने भी इस लिस्ट में शामिल हैं।