फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   B.Tech student suicide

Banda News: बीटेक के छात्र ने छात्रावास में फंदा लगाकर दी जान

Tue, 13 Feb 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
B.Tech student suicide
अतर्रा (बांदा)। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने छात्रावास के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। साथियों ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर फोन पर किसी लड़की से बात करता था। पुलिस छात्र के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाराबंकी के कंर्धरपुर रसोली गांव निवासी अमन कुमार (18) ने रविवार रात सीवी रमन छात्रावास के कमरा नंबर सीएफ-10 में मफलर से पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। साथ रहने वाले उज्जवल मिश्रा और अमन चौरसिया आईआईटी दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में गए थे। दोनों सोमवार को सुबह करीब पांच बजे पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अमन को काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो दोनों ने साथी राजवीर सिंह और जलज यादव को बुलाया।
विज्ञापन

कुछ और छात्र व कर्मचारी भी आ गए। दरवाजे पर धक्के मारे तो भीतर लगी सिटकिनी टूट गई। अंदर जाकर देखा तो अमन का शव मफलर के सहारे लटक रहा था। दोपहर को बाराबंकी से अमन के पिता प्रताप सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कहा कि बेटे ने आत्महत्या क्यों की, वह नहीं समझ पा रहे हैं। रविवार की शाम बेटे से बात हुई थी। रही बात किसी लड़की से बात करने की तो उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी है। कमरे में साथ रहने वाले दोनों छात्रों से जानकारी की जा रही है। मोबाइल फोन कब्जे में लेकर व्हाट्सअप चैट व कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed