{"_id":"66b5183b2ba9faadc40092b4","slug":"bsp-won-the-ddc-seat-bjp-came-fourth-banda-news-c-212-1-sknp1008-114198-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बसपा ने जीती डीडीसी सीट, भाजपा चौथे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बसपा ने जीती डीडीसी सीट, भाजपा चौथे स्थान पर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू/पैलानी/तिंदवारी। कृष्णा पटेल के सांसद बनने के बाद रिक्त जिला पंचायत सदस्य की सीट उप चुनाव में बसपा समर्थित प्रत्याशी ने हथिया ली। चार प्रधानों सहित सदस्यों का भी परिणाम देर शाम घोषित कर दिया गया। समर्थकों ने जीते प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया।
बबेरू द्वितीय वार्ड नंबर-पांच जिला पंचायत सदस्य की सीट सपा सांसद कृष्णा पटेल से खाली हुई। गुरुवार को जेपी शर्मा इंटर काॅलेज में उप चुनाव की मतगणना के बाद बसपा समर्थित प्रत्याशी दीवान सिंह तोमर 704 वोटों से विजयी हुए। इन्हें 2651 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित अशोक कुमार यादव को 1947 वोट मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय देवानंद द्विवेदी रहे, जिन्हें 1585 मत मिले। चौथे नंबर पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अभिषेक उर्फ पंकज को 515 मत मिले। यहां पर 13 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे।
वहीं ग्राम पंचायत मरका में प्रधान पद के चुनाव में नथिया विजयी घोषित की गई। इन्हें 2037 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी माधुरी निषाद को 1596 मत मिले। ग्राम पंचायत बदौली में प्रधान पद पर प्रेमचंद्र यादव विजयी घोषित किए गए। इन्हें 367 मत मिले। प्रतिद्वंदी प्रत्याशी राजेश कुमार को 297 मत मिले। आरओ/एसडीएम नमन मेहता ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
तिंदवारी ब्लाक के ग्राम पंचायत साड़ी में दिवंगत प्रधान पतराखन से रिक्त हुई सीट पर उन्हीं के भतीजे विनोद निषाद विजयी रहे। उन्हें 690 मत मिले। प्रतिद्वंदी पंकज निषाद को 455 मत मिले। यहां दस प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे। अमलोर ग्राम पंचायत में भूपेंद्र उर्फ गोरे सिंह विजयी रहे। इन्हें 702 मत मिले। प्रतिद्वंदी अंजनी पत्नी चुन्नू सिंह को 433 मत मिले। एसडीएम शशि भूषण मिश्रा ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए। रिटर्निंग आफिसर अभिषेक आदि मौजूद रहे। दो बीडीसी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।