फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BSP's Jagdish stays with BJP

बसपा के जगदीश ने भाजपा का दामन थामा

Wed, 03 Apr 2019 11:45 PM IST
banda Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 03 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
BSP's Jagdish stays with BJP
bjp rally
महज सात साल बसपा के नीले झंडे के साथ चलने वाले शहर के ठेकेदार जगदीश गौतम ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। इस विधानसभा का चुनाव में सदर विधानसभा से लडे़ बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे थे। बुधवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में उन्होंने बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन



मूल रूप से पहाड़ी थानाक्षेत्र के लोहदा निवासी जगदीश प्रसाद गौतम ठेकेदारी करते हैं। शिक्षण काल के दौरान अतर्रा डिग्री कालेज की राजनीति में हस्तक्षेप रहा। इसके बाद 2012 में बसपा मुखिया की नीतियों से प्रभावित होकर बसपा में शामिल हो गए। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में सदर चित्रकूट विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लडे़। इस चुनाव में उन्हें लगभग 47 हजार वोट मिले और वह भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से हार गए थे। दूसरे नंबर सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल थे। अबकी बार लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने बसपा से टिकट मिलने की उम्मीद पाली थी। इसके लिए बेहद प्रयास व कई कार्यक्रम भी किए।
विज्ञापन



 इधर जब बसपा का सपा से गठबंधन हुआ तब भी बांदा चित्रकूट सीट बसपा के खाते में आने का इंतजार करते रहे लेकिन सपा के खाते में सीट जाने से वह बेहद निराश हुए। गठबंधन के सपा प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता के आने के बाद उन्हाेंने दो कार्यक्रम में उनके साथ शिरकत की लेकिन उनके हावभाव बदलाव का संकेत दे रहे थे। बुधवार को उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव के साथ लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर उनके साथ नफीस खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed