फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brother-sister dies after being buried in a pile of straw in sports

खेल-खेल में भूसे के ढेर में दबकर भाई-बहन की मौत

Fri, 17 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Brother-sister dies after being buried in a pile of straw in sports
बांदा ः भूसा में दबकर मरे सृष्टि और आदर्श फाइल फोटो - फोटो : BANDA
मटौंध (बांदा)। घर के आंगन में खेल रहे मासूम भाई-बहन भूसे के ढेर में दबकर जान गंवा बैठे। काफी देर नजर न आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इधर-उधर तलाशने के बाद भूसे का ढेर हटवाया तो शव सामने आए।
विज्ञापन

अनहोनी का शिकार हुआ मटौंध थाना क्षेत्र के बजरंग पुरवा में श्रीकृष्ण यादव का परिवार।
श्रीकृष्ण की तीन साल की बेटी सृष्टि अपने डेढ़ वर्षीय भाई आदर्श के साथ आंगन में खेल रही थी। बच्चे घर के भीतर होने के कारण परिवार के लोग बेफिक्री से इधर-उधर अपने काम में लगे थे। अचानक आंगन में बच्चों को न देखकर आसपास तलाशा। कुछ पता न चलने पर यूपी-112 पर रिंग करके पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ देर में ही सीओ आलोक मिश्रा और इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी श्रीकृष्ण के घर पहुंच गए। पुलिस को अगल-बगल तलाश में कामयाबी नहीं मिली तो आंगन में मौजूद भूसे का ढेर हटवाना शुरू किया। नीचे बच्चों के शव मिलने पर हर किसी की चीख निकल गई। जीवन की उम्मीद में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed