{"_id":"b99338039525445657095ba924e251e5","slug":"brother-killing-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने की भाई की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई ने की भाई की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर भाई ने भाई की हत्या कर दी। एक मामले में सगे बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है तो दूसरे मामले में दबंग ने बारात निकासी के दौरान अपने चचेरे भाई को गोली से उड़ा दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पहली घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र की है। करिंगा गांव निवासी सीताराम के तीन बेटे हैं। इसमें सबसे बड़ा बच्छराज गांव में ही रहता है, जबकि जुगल किशोर और सबसे छोटा भाई सूरज गुजरात के सूरत शहर में रहकर काम धंधा करता है। पिछले दिनों जुगल किशोर और सूरज में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
दो जून को जुगल किशोर पत्नी के साथ गांव लौट आया। पांच जून को सूरज भी गांव पहुंचा। मंगलवार को बाइक से जुगल किशोर और सूरज लोहरा गांव स्थित वीर बाबा धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाने की बात कह कर निकले थे। गुरुवार को जुगल किशोर का शव मिला। उसके पीठ में कई गोलियां लगने के निशान मिले।
विज्ञापन
जबकि सूरज चौसड़ गांव निवासी अपनी बहन के घर बाइक खड़ी कर गायब हो गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई बच्छराज ने अपने भाई सूरज पर जुगल किशोर की हत्या करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु सिंह का कहना है कि मौके पर एक कारतूस का खोखा और जिंदा कारतूस मिला है। बड़ा भाई तो छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। शीघ्र ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। दूसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गंछा गांव की है।
गांव निवासी राजू (38) पुत्र शिवरतन निषाद गुरुवार सुबह नदी से नहाकर लौट रहा था कि रास्ते में चचेरे भाई गुन्नू निषाद पुत्र गुंठी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई देवीदीन ने बताया कि उनके बाबा के चार भाइयों का परिवार आसपास रहता है। गुन्नू दबंग है। वह शराब पीकर महिलाओं के सामने अभद्रता करता था। राजू इसका विरोध करता था।
राजू ने गुन्नू की पुलिस में शिकायत की थी। इसी वजह से वह रंजिश रखने लगा था और मौका मिलते ही गोली मार दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने गुन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। a