फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   brother-in-law were about to die in the accident

Banda News: हादसे में मरने वाले थे साले-बहनोई

Thu, 19 Jan 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
brother-in-law were about to die in the accident
फोटो 18 बीएनडीपी 11- मृतक पुरुषोत्तम। फाइल फोटो। - फोटो : BANDA
बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा पुल के पास मंगलवार देर रात टैंकर की टक्कर से मरे बाइक सवार आपस में साले-बहनोई थे। वह अतर्रा से चित्रकूट जा रहे थे। तभी टैंकर की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी। एक साथ दो लोगों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया कुशल मुंशी का पुरवा निवासी विजय पाल (28) अपने साले पुरुषोत्तम (25) निवासी रौली भरतकूप, चित्रकूट के साथ बाइक से अपनी ससुराल चित्रकूट जा रहे थे। बाइक विजय पाल चला रहा था। बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा पुल के पास चित्रकूट की ओर से आए टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए थे।
विज्ञापन

घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला था। बदौसा थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने दोनों को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया था। वहां से जिला अस्पताल लाए गए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक विजय पाल के बड़े भाई राजाराम ने बताया कि दोनों साले-बहनोई हरियाणा में ईंट भट्ठे पर काम करते थे। एक साल से गांव में ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयपाल के घर में पत्नी गोमती है। उसके बच्चे नहीं थे। साले पुरुषोत्तम की पत्नी सुधा और एक पुत्री है। पुरुषोत्तम तीन भाई थे। इसमें से अब एक ही भाई श्यामू है। बड़े भाई रामू की चार साल पहले रौली गांव में खदान धसकने से मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। टैंकर कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

फोटो 18 बीएनडीपी 12- मृतक विजय पाल। फाइल फोटो

फोटो 18 बीएनडीपी 12- मृतक विजय पाल। फाइल फोटो- फोटो : BANDA

फोटो 18 बीएनडीपी 13- मोर्चरी हाउस में विलाप करते परिजन। संवाद

फोटो 18 बीएनडीपी 13- मोर्चरी हाउस में विलाप करते परिजन। संवाद- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed